Header Ads

जानिये भारतीय क्रिकेट के इतिहास का पहला रन, चौका, छक्का, शतक और विकेट किसके नाम है



दुनिया टुडे : भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की उन चुनिंदा टीमो में शामिल है जिसके नाम 500 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. टीम इंडिया ने अपना पहला टेस्ट आज से लगभग 86 साल पहले 1932 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जिसमें सी.के. नायडू भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे. वैसे तो इस टेस्ट मैच में भारत को 158 रनों की हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन हार के बावजूद यह टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिये कई अहम रिकॉर्ड लेकर आया था.

भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला था. लेकिन टीम को पहली जीत 1952 में यानी की 20 साल बाद नसीब हुई थी.  1952 में चेन्नई में खेले गये मैच में भारत ने इंग्लैण्ड को हराकर जीत का स्वाद चखा था. चलिये जानते है पहले टेस्ट से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य !

पहली गेंद खेलने वाला भारतीय 
1932 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेल रही भारतीय टीम के बल्लेबाज जनार्दन नावले को भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की प्रथम गेंद खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था. पहली गेंद के लिये उन्होने इंग्लैंड के बिल बौज का सामना किया. इसी मैच की इस पारी में जनार्दन नावले ने लॉर्ड्स की धरती पर भारत की तरफ से पहला रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया.

पहला चौका और छक्का लगाने वाले बल्लेबाज
1932 में इसी टेस्ट मैच के दौरान नाउमल जूमाल नामक भारतीय बल्लेबाज को टीम इंडिया के लिये पहला टेस्ट चौका लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. तथा अमर सिंह ने पहला टेस्ट छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया.

पहला शतक , दोहरा शतक और अर्द्धशतक लगाने वाले भारतीय
शतक : 1933 में इंग्लैण्ड के खिलाफ लाला अमरनाथ ने मुम्बई में शतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया. ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला शतक था.

दोहरा शतक : टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत के 23 वर्षों तक भारत की तरफ से एक भी दोहरा शतक नहीं लग पाया. पहला दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया पोली उमरीगर जिन्होने 1955 में हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 223 रन की पारी खेलकर इसे अंजाम दिया.

तिहरा शतक : टेस्ट क्रिकेट की शूरूआत के लगभग 72 साल बाद तिहरा शतक लगाने का कारनामा किया टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विरेंन्द्र सहवाग ने. सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 रन की पारी खेलकर यह कीर्तिमान बनाया.

टेस्ट क्रिकेट में पहली गेंद व पहला विकेट
लॉर्डस के पहले टेस्ट में मोहम्मद निसार ने पर्सी होम्स को टेस्ट क्रिकेट की पहली गेंद भारत की तरफ से फेंकी थी एवं उन्होंने ही पहला विकेट लेते हुए हर्बर्ट स्कटलिफ़ को मात्र तीन रनों पर क्लीन बोल्ड किया था. इसी मैच में निसार ने पांच विकेंट चटकाकर भारत की तरफ से 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज का सौभाग्य प्राप्त किया था.

No comments

Powered by Blogger.