Header Ads

जब इस भारतीय क्रिकेटर ने खेली ताबड़तोड़ पारी, ठोका 32 गेंदो पर शतक, जमाये 8 चौके 12 छक्के



दुनिया टुडे : फटाफट क्रिकेट की पहचान बड़े—बड़े शॉर्ट और रिकॉर्ड के लिये होती है. क्रिकेट के इस आधुनिक संस्करण में आए दिन कई नये रिकॉर्ड बनते है और कई पुराने रिकॉर्ड टूटते है. टी—20 मैच के दौरान कई बार ऐसे मौके भी आये है जब बल्ले से रनो की ऐसी बारिश हुई है जिसमें कई बड़े रिकॉर्ड बने है. टी—20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सुपर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. क्रिस गेल ने 2013 में आइपीएल के एक मैच में 30 गेंदो पर शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था.

क्रिस गेल के बाद भारत के ऋषभ पंत ने 32 गेंदो पर शतक जमाकर रिकॉर्ड रच दिया. ऋषभ ने अपनी 116 रनो की पारी के दौरान 32 गेंदो पर शतक पूरा किया. सबसे तेज शतक के मामले में अब वह दूसरे नम्बर पर आ गये है. यह रिकॉर्ड उन्होने पिछले ही दिनो सैयद अली मुश्ताक टी-20 टूर्नामेंट के दौरान बनाया था. दिल्ली फिरोजशाह कोटला मे खेले गये इस मैच में उन्होने दिल्ली की टीम के लिए खेलते हुऐ ऋषभ पंत 305.26 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदो पर 116 रन बनाये. अपनी इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 8 चौके और 12 छक्के जमाये थे.

ऋषभ पंत दिल्ली की टीम के लिए खेलते है. वह आइपीएल में भी दिल्ली की फ्रेंचायजी टीम डेयर डेविल्स के लिये खलते है. 21 वर्षीय ऋषभ ने पिछले साल इंग्लैण्ड के विरूद्ध अपने इंटरनेशनल करियर का पर्दापण किया था. उनके नाम दो टी—20 मैचो में 43 रन दर्ज है.

वैसे बात करें अगर अर्न्तराष्ट्रीय टी—20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक की तो यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से द. अफ्रीका के डेविड मिलर और भारत के रोहित शर्मा (35 गेंद) के नाम दर्ज है. मिलर ने 2016 में बाग्लादेश तथा रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ यह धमाकेदार पारी खेली थी.

आइए डालते है एक नजर टी-20 क्रिकेट मे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम :-

खिलाड़ी गेंद बनाम साल
क्रिस गेल 30 पुणे 2013
ऋषभ पन्त 32 हिमाचल प्रदेश 2017
एंड्रू सायमंड्स 34 मिडलसेक्स 2004
एलपी डर वेस्टउजेंन 35 केन्या 2011
डेविड मिलर 35 बांग्लादेश 2016
रोहित शर्मा 35 श्रीलंका 2016


No comments

Powered by Blogger.