Header Ads

डिविलियर्स नहीं बल्कि इस बल्लेबाज के नाम है वनडे क्रिकेट की सबसे तूफानी पारी का रिकॉर्ड



दुनिया टुडे : 18 जून 2015 को द. अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में वो करिश्मा कर दिखाया जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. जोहांसबर्ग के मैदान पर डिविलयर्स ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजो को जमकर धोया. और मात्र 31 गेंदो पर ही शतक जमाया एक एतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 9 चौके और 16 छक्को से सुस्जित इस पारी में एबी डिविलयर्स का स्ट्राइक रेट 338.63 का था. जो कोई विश्व रिकॉर्ड है. इस लिए की 50 रन से अधिक बनाने वाले किसी भी बल्लेबाल का स्ट्राइक रेट इतना आज तक नहीं रहा. इस्लिए ये पारी वनडे क्रिकेट की सबसे तेज पारीयो में शुमार है.

लेकिन जब बात हो वनडे क्रिकेट की सबसे तेज पारी और सबसे अधिक स्ट्राइक रेट वाली पारीयो की तो एबी डिविलयर्स का नम्बर पहला नहीं है. क्यूकिं क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज पारी का रिकॉर्ड किसी और बल्लेबाज के नाम है. तो चलिये जानते है क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज पारी के बारे में —

क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज और सबसे अधिक स्ट्राइक रेट वाली पारी का रिकॉर्ड न्यूजीलैण्ड के जेम्स फ्रेंकलिन के नाम है. फ्रेंकलिन ने 13 मार्च 2011 को मुम्बई में विश्वकप के दौरान कनाडा के खिलाफ 387.50 के स्ट्राइक रेट से मात्र 8 गेंदो पर नाबाद 31 रन ठोके थे. इस दौरान उन्होने 2 चौके और 3 छक्के लगाये थे. फ्रेंकलिन की यह पारी भले ही छोटी हो मगर उनका स्ट्राइक रेट डिविलयर्स की पारी से कही ज्यादा था. साथ ही वह इस पारी में नाबाद पवेलियन लौटे थे. इस कारण इस पारी को पहले स्थान पर रखा गया है.

क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे तेज पारी का रिकॉर्ड है. न्यूजीलैण्ड के नाथन मैकुलम के नाम. जिन्होने 12 नवम्बर 2013  को हॉमर्बनटोंटा में श्रीलंका के खिलाफ 355.55 के रिकॉर्ड स्ट्राइक रेट से 9 गेंदो पर नाबाद 32 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होने 3 चौके और 3 ही छक्के जमाएं थे. उनकी यह पारी क्रिकेट के इतिहास की दुसरी सबसे तेज पारी मानी जाती है.

क्रिकेट के इतिहास की 5 सबसे तेज पारी —
1. जेम्स फ्रेंकलिन, रन 31* गेंद 8 स्ट्राइक रेट 387.50
2. नाथन मैकुलम, रन 32* गेंद 9 स्ट्राइक रेट 355.55
3. एबी डिविलयर्स, रन 149 गेंद 44 स्ट्राइक रेट 338.63
4. आन्द्रे रसेल, रन 42* गेंद 13 स्ट्राइक रेट 323.07
5. बी मेंडिस, रन 28 गेंद 9 स्ट्राइक रेट 311.11

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाली पारी जहीर खान के नाम है जिन्होने जिन्होने दिसम्बर 2000 में जिम्बावे के खिलाफ 290.00 के स्ट्राइक रेट से 11 गेंदो पर नाबाद 32 रन बनाये थे. इस दौरान उन्होने 4 छक्के लगाये. जहीर खान के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान अजहरूद्दीन इस लिस्ट में दूसरे भारतीय है जिन्होने 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ 290 के स्ट्राइक रेट से 10 गेंदो पर 2 चौके और 2 छक्को की मद्द से नाबद 29 रन बनाये थे.

No comments

Powered by Blogger.