Header Ads

क्रिकेट के इतिहास के वो 7 गेंदबाज जिन्होने बल्लेबाजी में बनाये ये अद्भुत रिकॉर्ड



दुनिया टुडे : क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है. अनिश्चिताओं के इस खेल में आए दिन कुछ नये रिकॉर्ड बनते है तो कुछ पुराने टूटते है. लेकिन कुछ रिकॉर्ड इतने दुर्लभ होते है. जिनके बारे में हमें पता भी नहीं चल पाता है. लेकिन ये रिकॉर्ड अपने आप में बेहद और अद्भुत होते है. आज हम कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहें है ​जो बल्लेबाजी से जुड़े है. मगर उन्होने बनाने वाले खिलाड़ी गेंदबाज है.

1. वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज टेस्ट अर्द्धशतक
अगर बात वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज़ अर्धशतक की हो तो यकीनन आपके दिमाग मे क्रिस गेल या कीरन पोलार्ड जैसे धुरंधर का नाम आयेगा. लेकिन आपको बता दें की ये रिकॉर्ड न तो क्रिस गेल के नाम है और न ही कीरेन पॉलार्ड के यहां तक की ब्रायन लारा और विवियन रिचर्ड जैसे दिग्गज बल्लेबाज के भी नहीं. ये रिकॉर्ड नाम है वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेन शिलिंगफोर्ड के. जिन्होने 2005 में ज़िम्बाब्वे में खिलाफ मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक बनाकर वेस्टइंडीज के फॉफी विलियम्स का 66 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. कॉफी ने 1948 में इंग्लैण्ड के खिलाफ 28 गेंदो पर अर्द्धशतक लगाया था.

2. एकदिवसीय मैचों में भारत की ओर से सबसे तेज़ अर्धशतक
भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी एक गेंदबाज के नाम दर्ज है. जिसका नाम है अजीत अगरकर. अजीत अगरकर भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ों में से एक माने जाते हैं। भले ही वह एक ऑल राउंडर के रूप में खरे न उतरे हों लेकिन उन्होने अपनी बल्लेबाजी से कई बार इम्प्रेस किया है. ऐसा ही कुछ उन्होने 2000 में राजकोट में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें एकदिवसीय मैच में किया था. जिसमें उन्होने मात्र 21 गेंदो पर पचासा लगाया था.

3. टेस्ट मैचों में नाइट वॉचमैन खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
आॅस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजो में होती है. गिलेस्पी जितने आक्रमक गेंदबाज थे उतने ही रक्षात्मक बल्लेबाज. जिस कारण उन्हे आउट कर पाना बड़ा मुश्किल काम होता था. उन्होने कई बार बल्लेबाजी से टीम के लिये अहम योगदान दिया. उन्ही में से एक उन की पारी थी 201 रन की. जो उन्होने बतौर नाइटवॉचमैन के रूप में बनाई थी. यह गिलेस्पी का पहला शतक था. उन्होंने मार्क बाउचर के नाइटवॉचमैन के रूप में सवार्धिक व्यक्तिगत स्कोर 125 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

4. 11 वे नम्बर पर सबसे बड़ा स्कोर
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 11 वे नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होने 2013 में ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में एशेज के पहले मुकाबले में इंग्लैण्ड के विरूद्ध आउट होने से पूर्व 102 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेली थी.

5. बिना शतक लगाए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन
आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्पिनर शेन वॉर्न विश्व क्रिकेट के महानतम स्पिनरों में से एक हैं जिनके नाम 708 विकेट दर्ज हैं. एक बेहतरीन स्पिनर के अलावा वे निचले क्रम के एक उपयोगी बल्लेबाज भी रहे है. उन्हे अपने बल्ले से कई बार अहम योगदान किया है. उनके नाम 12 अर्द्धशतक है. टेस्ट क्रिकेट में शेन वार्न ने  3154 रन बनाए जो कि शतक न बनाने वाले किसी भी बल्लेबाल के लिए सर्वाधिक रन थे।

6. वनडे में 11 वे नम्बर पर अर्द्धशतक
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मो0 आमिर के नाम 11 वे नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बडा व्यक्तिगत स्कोर और हाफ सेंन्चुरी लगाने का विश्व रिकॉर्ड है. उन्होने 2016 में इंग्लैण्ड के खिलाफ 28 गेंदो पर 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

7. टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात हो तो जेहन में यकीनन क्रिस गेल, एबीडिविलयर्स, रोहित शर्मा और शेर्न वाट्सन जैसे धुरंधरो के नाम घूमेंगे. लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी की यह रिकॉर्ड किसी बल्लेबाज नहीं बल्कि एक गेंदबाज है नाम दर्ज है. 1996 में पाकिस्तान के महान आॅलरांउडर वसीम अकरम ने अपनी 257 रन की पारी में 12 छक्के जमाये थे. उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है.

No comments

Powered by Blogger.