Header Ads

क्रिकेट के इतिहास में इस टीम के नाम है सौ से ज्यादा बार 300 रन बनाने का रिकॉर्ड



दुनिया टुडे : एक समय था जब एकदिवसीय क्रिकेट में 300 रन बनाना बेहद चुनौतियों भरा माना जाता था. और आज भी 300 रन या इससे अधिक लक्ष्य सुरक्षित माना जाता है. भले ही दुसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम के नाम 434 रन का लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड हो. सीमित ओवर के मैच में 300 रन बनाना कोई आसान काम नही होता है. और क्रिकेट के इतिहास में नजर डाले तो ऐसे मौके बहुत कम आयें है. हांलकी टी—20 के आगमन के बाद अब 50 ओवर के खेल में वर्तमान समय मे पहले के मुकाबले ज्यादा स्कोर बने है. बावजूद इसके 100 बार 300 का आकंड़ा छुने वाली टीमो में एकमात्र टीम भारत है.

टीम इंडिया क्रिकेट के इतिहास की एकमात्र ऐसी टीम है जिसके नाम सबसे ज्यादा बार 300 रन का आकंड़ा छुने का रिकॉर्ड दर्ज है. वैसे आपको यह जानकर हैरानी होगी की टीम इंडिया को अपना पहला 300 रन स्कोर बनाने में 21 साल से ज्यादा का समय लगा था. लेकिन बेहद दिलचस्प  बात यह भी है की टीम इंडिया ने ये कारनाम पिछले लगभग 21 सालो में ही कर दिखाया है.

पहली बार 1996 में बनाया था 300 रन का स्कोर
टीम इंडिया ने पहली बार 300 रन का स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ 15 अप्रैल 1996 को शारजाह में बनाया था । इससे पहले टीम इंडिया सर्वोच्च स्कोर 299 रन था जो कि जो उसने श्रीलंका के खिलाफ 1987 में मुंबई में बनाया था. टीम इंडिया ने अपना पहला मैच  13 जुलाई 1974 को खेला था. 1974 से 1996 तक इन 21 सालो में टीम इंडिया ने 282 वनडे मैच खेले जिसमें वह केवल एक बार 290 रन की संख्या पार कर पाया था.

369 मैचो में 100 बार 300 पार
टीम ने अपने पहले 281 मैचो में एक बार भी 300 रन का आंड़ा नहीं छुआ था. लेकिन उसके बाद टीम ने अपने 650 मैच में 100वी बार 300 रन का आंकड़ा छुआ. इस उपलब्धि को हासिल करने में टीम इंडिया ने 21 साल के दौरान 369 मैच खेले.

टीम इंडिया के अलावा सबसे ज्यादा बार 300 रन का आकंड़ा छुने वाली टीमों में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसने 96 बार यह उपलब्धि हासिल की है. दक्षिण अफ्रीका (79), पाकिस्तान (69), श्रीलंका (66), इंग्लैंड (58), न्यूजीलैंड (52), वेस्टइंडीज (38), जिम्बाब्वे (25) और बांग्लादेश (11) बार ये उपलब्धि कर चुका है.

No comments

Powered by Blogger.