हैरान कर देने वाले है क्रिकेट जगत से जुड़े ये 10 बेहद रोचक रिकॉर्ड
दुनिया टुडे : क्रिकेट का खेल हमेशा से अपने रोचक और अनूठे रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. क्रिकेट जगत में आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनते हैं और पुराने टूटते हैं. लेकिन क्रिकेट की दुनिया से जुड़े कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी है जिन्हे जानकर आप हैरान रह जायेंगे. तो चलिए देखते है क्रिकेट की दुनिया से जुड़े ऐसे ही 10 रोचक रिकॉर्ड —
1. डॉन ब्रैडमैन की गिनती अपने जमाने के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में होती थी. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की उन्होने अपने पूरे करियर में मात्र 6 छक्के ही लगाए थे.
2. सचिन तेन्दुलकर सबसे ज्यादा बार नाइनटीज का शिकार होने वाले बल्लेबाज है. सचिन 10 बार टेस्ट में तथा 18 बार वनडे मैचो में 90 से 99 रन के बीच में आउट हुऐ है. बावजूद इसके उनके नाम इंटरनेशन क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है.
3. आस्ट्रेलियन बॉलर ग्राहम मैकेंजी के नाम सबसे ज्यादा हिट विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। अपने कॅरियर मे उन्होंने 4 विकेट हिट कर के लिए.
4. टेस्ट मैच में पांचो दिन बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड भारत के दो बल्लेबाजो के नाम है. इनमें से एक एम एल जयसिम्हा हैं तो दूसरा नाम आज टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का है.
5. टेस्ट क्रिकेट में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज क्रिस गेल है.
6. पाकिस्तान के शोएब मलिक, अब्दुल रज्जाक, दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर, और श्रीलंका के हसन तिलकरत्ने ये चार ऐसे बल्लेबाज है 1 नम्बर से लेकर 10 नम्बर तक किसी नी किसी पोजिशन में बल्लेबाजी कर चुके है.

7. दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ऐसे एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया.
8. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट का नाम भी इन अनोखे रिकॉर्ड में शामिल हैं। एलेक स्टीवर्ट का जन्म 8-4-63 को हुआ था. सबसे खास बात तो यह है कि उन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 8463 रन बनाए हैं.
9. वसीम अकरम के नाम टेस्ट और वनडे दोनो प्रारूपो में दो—दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है.
10. दुनिया में भारतीय क्रिकेट टीम ही इकलौती ऐसी टीम है जिसने 60 ओवर, 50 ओवर और टी-20 विश्व कप जीता है. 1983 विश्व कप में मैच 60 ओवर के थे. इसके बाद 2011 विश्व कप में मुकाबले 50 ओवर के थे. इसके बाद 2007 में भारत ने पहला टी-20 विश्व कप जीता है.

No comments