द. अफ्रीका के फिर काम आया गुलाबी जर्सी का टोटका अब तक जीत चुकी है इतने मैच

दुनिया टुडे : जिसकी उम्मीद थी वही हुआ. भारत और मेजबान द. अफ्रीका के बीच खेली जा रही 6 एकदिवसीय मैचो की सीरिज के चौथे मैच में द. अफ्रीकी टीम ने जबर्दस्त वापसी की. सीरिज में 3—0 से पिछे चल रही द. अफ्रीकी टीम के लिए एक बार फिर जीत का टोटका साबित हुई उनकी गुलाबी जर्सी. ये वही गुलाबी जर्सी है जिसे पहनकर द. अफ्रीकी आज तक एक भी मैच नहीं हारी है.
2011 में पहली बार पहनी थी गुलाबी जर्सी
द. अफ्रीका की टीम ने गुलाबी रंगी की जर्सी पहली बार 2011 में पहनी थी. और चौथे वनडे मैच में यह छटा मौका था. सभी मौको पर द. अफ्रीका की टीम विजय रही है. भारत के खिलाफ यह दुसरा मौका था इससे पहले 2013 में जोहांसबर्ग में भी द. अफ्रीका ने गुलाबी जर्सी पहनी थी.
गुलाबी जर्सी क्यूं पहनते है द. अफ्रीकी खिलाड़ी
द. अफ्रीकी टीम के द्वारा गुलाबी जर्सी पहनने के पीछे एक नेक मकसद है. इस मैच को गुलाबी वनडे के नाम से जाना जाता है जो की स्तन कैंसर के लिए जागरूकता जगाने के मकसद से खेला जाता है.
आपको बता दें कि गुलाबी वनडे में द. अफ्रीकी टीम आज तक नहीं हारी है. गुलाबी वनडे टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स के नाम बेहद शानदार रिकॉर्ड दर्ज है. डिविलियर्स ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद में शतक जड़ा था, यह वनडे में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उस मैच में उन्होंने कुल 44 गेंद में 149 रन बनाए थे.
No comments