Header Ads

इस अफगानी बल्लेबाज ने तोड़ डाला सर डॉन ब्रैडमैन का ये विश्व रिकॉर्ड

Image result for अफगानिस्तान के बहीर शाह

दुनिया टुडे : क्रिकेट की कमज़ोर टीमो में गिने जाने वाली अफगानिस्तान की टीम के खिलाड़ी आए दिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहें है. और जिस तरह से अफगानी क्रिकेटर प्रदर्शन कर है, इस बात में कोई दो राय नहीं की अफगानिस्तान मुस्तकबिल में एक मजबूत टीम साबित होगी.

दुनिया के सबसे दिग्गज बल्लेबाजो में गिने जाने वाले डॉन ब्रैडमैन के नाम क्रिकेट जगत में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है सवार्धिक बल्लेबाजी औसत का. डॉन ब्रैडमैन के नाम अर्न्तराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट और प्रथम श्रैणी मैचो में लगभग 95 बल्लेबाजी औसत का रिकॉर्ड है. ये रिकॉर्ड अर्न्तराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अभी तक उनके ही नाम है. लेकिन प्रथम श्रैणी में अब उनके नाम नहीं रहा.

अफगानिस्तान के बहीर शाह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गये है. जिनका प्रथम श्रैणी टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 100 से भी ज्यादा है. गौरतलब है की क्रिकेट के लेजेंट कहे जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन का बल्लेबाजी औसत भी प्रथम श्रैणी मैचो में (95.14) था. लेकिन बहीर शाह का बल्लेबाजी औसत 121.77 है जो की ब्रैडमैन के रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा है.

अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज बहीर शाह ने इसी सीजन में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखा था और पहले ही मैच में उन्होंने दोहरा शतक (256* रन) लगाकर सबको चकित कर दिया. अपने पर्दापण मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वे दुसरे बल्लेबाज है. पहले नम्बर पर मुंबई से खेलने वाले अमोल मजूमदार (260) है.

बहीर शाह के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि पहले 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 831 रन बना डाले थे, जो पहले 4 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड है. बहीर शाह ने अपने शूरूआती चार टेस्ट मैचो की 6 पारियो में क्रमस: 256* ,34, 11, 111, 116 रन का स्कोर बनाया. और चौथे टेस्ट में उन्होने 303 की पारी खेलकर रिकॉर्ड रच दिया.

बहीर शाह के सबसे कम उम्र में ट्रिपल शतक बनाने वाले दुसरे बल्लेबाज बन गये है. पहले नम्बर पर पाकिस्तान के जावेद मियांदाद है. जिन्होने 17 साल 310 की उम्र में पहला तीहरा शतक बनाया था. बहीर शाह ने 18 साल 251 दिन की उम्र में ये कारनामा किया. इस सूची में तीसरे नम्बर पर भारत के वसीम जाफर है जिन्होने 18 साल, 262 दिन की उम्र में अपना पहला तीहरा शतक बनाया था.

सर्वाधिक प्रथम श्रेणी बल्लेबाज़ी औसत ( एक हज़ार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी )

#1 बहीर शाह, अफगानिस्तान, औसत 121.77
#2 सर डॉन ब्रेडमैन, ऑस्ट्रेलिया, औसत 95.14
#3 विजय मर्चेंट, भारत, औसत 71.64
#4 जॉर्ज हेडली, वेस्टइंडीज़, औसत 69.86



No comments

Powered by Blogger.