Header Ads

हैरान कर देंगे क्रिकेट की दुनिया से जुड़े ये अनसुने दिलचस्प रिकॉर्ड



दुनिया टुडे : क्रिकेट का खेल हमेशा से अपने रोचक और अनूठे रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. क्रिकेट जगत में आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनते हैं और पुराने टूटते हैं. लेकिन क्रिकेट की दुनिया से जुड़े कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी है जिन्हे जानकर आप हैरान रह जायेंगे. तो चलिए देखते है क्रिकेट की दुनिया से जुड़े ऐसे कुछ हैरान कर देने वाले दिलचस्प रिकॉर्ड —

1. बापू नाडकर्णी भारत के सबसे कंजूस गेंदबाजो में गिने जाते है. उन्होने 12 जनवरी 1964 को चेन्नई में इंग्लैण्ड के खिलाफ लगातार 21 ओवर मेडन फेंके थे. इस पारी में उन्होने 32 ओवर में 27 रन खर्च करें 5 विकेट झटके थे.

2. 1975 में इंग्लैण्ड की टीम के खिलाफ 335 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुऐ भारतीय टीम ने पूरे 60 ओवर खेलकर 3 विकेट खोकर कुल 132 रन बनाये थे. इस मैच ने सुनील गास्वर ने 176 गेंदे खेलकर मात्र 36 रन बनाएं थे.

3. सौरव गांगूली दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर है जिनके नाम लगातार चार बार मैन आफ द मैच अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड है. 1997 में खेली गई भारत पाकिस्तान सीरिज के दौरान वे दूसरे , तीसरे, चौथे और पांचवे वनडे में मैन आफ द मैच रहें थे.

4. क्रिकेट के इतिहास में जहां भारत ऐसा एकलौता देश है जिसने 60,50 और 20 ओवर के विश्वकप फाइनल में विजेता रहा है, तो वहीं इंग्लैण्ड भी ऐसा इकलौता देश है जो 60, 50 और 20 ओवर के फाइनल में हारा हो.

5. ब्रेंडन मैकुलम दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर है जिनके नाम बिना कोई मैच मिस किये लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड है.

6. श्रीलंका की टीम आॅस्ट्रेलिया से केवल एक टेस्ट मैच जीती है. श्रीलंका और आॅस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 22 अप्रैल 1983 को खेला गया था. दोनो टीमो के बीच अब तक 26 मैच खेले जा चुके है जिसमें 8 मैच ड्रा रहें है. जबकि 17 टेस्ट आॅस्ट्रेलिया ने जीते है और श्रीलंका के नाम एक जीत दर्ज है.

No comments

Powered by Blogger.