इस टीम के नाम दर्ज है 60 ओवर 50 ओवर और 20 ओवर का विश्वकप जीतने का रिकॉर्ड

दुनिया टुडे : 2019 में होने जा रहें विश्वकप को लेकर टीमो ने अभी से ही कमर कसनी शूरू कर दी है. विश्वकप जीतना हर टीम का सपना होता है. लेकिन हर टीम का यह सपना पूरा नहीं हो पाता. एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में अभी तक वेस्टइंडीज , भारत , पाकिस्तान, श्रींलका और आॅस्ट्रेलिया समेंत कुल 5 टीमें ही यह सपना पूरा कर पाई है.
बात करें अगर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी—20 की तो भारत, पाकिस्तान, इंग्लैण्ड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका समेत 5 देश ही अब तक चैम्पियन बन पायें है। इनमें भारत, पाकिस्तान , श्रीलंका और वेस्टइंडीज चार ऐसी टीमें है जिनके नाम एकदिवसीय और टी—20 दोनो विश्वकप जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.
लेकिन क्या आप जानते है इन चारो टीमो में एक टीम ऐसी भी है जिनके नाम 20, 50 और 60 ओवर के विश्वकप जीतने का रिकॉर्ड है. तो चलिये बात करते है उस टीम के बारे में जिसकें नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है. ये अनोखा रिकॉर्ड किसी और टीम के नहीं बल्कि टीम इंडिया के नाम है.

एकदिवसीय विश्वकप की शूरूआत 1975 में हुई थी. उस वक्त 60 ओवर के मैच हुआ करते थे. 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज की टीम चैम्पियन बनी. उसके बाद 1983 में हुए विश्वकप में भी ओवर की संख्या 60 थी. यह विश्वकप टीम इंडिया ने जीता.
दूसरी बार टीम इंडिया विश्व चैम्पियन बनी 2011 में जब टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से परास्त करके विश्वकप अपने नाम किया. इस विश्वकप के सभी मैच निर्धारित 50 ओवर के थे. जबकि इससे पहले 2007 में टीम इंडिया ने टी—20 का पहला ही खिताब अपने नाम किया था.
No comments