Header Ads

क्रिकेट जगत के ये 10 अनोखे व दिलचस्प रिकॉर्ड केवल भारतीय क्रिकेटरो के नाम दर्ज है



दुनिया टुडे :  क्रिकेट का खेल हमेशा से अपने रोचक और अनूठे रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. क्रिकेट जगत में आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनते हैं और पुराने टूटते हैं. क्रिकेट जगत के ऐसे ही कुछ अनोखे और दिलचस्प रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटरो के नाम दर्ज है. जिन्हे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. तो चलिये बात करते है इन रिकॉर्ड के बारे में —

1. सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग की गिनती विस्फोटक बल्लेबाजो में होती थी. सहवाग ने कई मौको पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न केवल दर्शको का दिल जीता है, बल्कि टीम इंडिया को जीत भी दिलाई है. वीरेन्द्र सहवाग के नाम सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होने द. अफ्रीका के विरूद्ध 278 गेंदो में तिहरा शतक पूरा किया था.

हैरान कर देंगे क्रिकेट की दुनिया से जुड़े ये अनसुने दिलचस्प रिकॉर्ड

2. सभी आईसीसी खिताब जीतने वाला कप्तान
महेन्द्र सिंह धौनी की गिनती भारत ही बल्कि विश्व के सबसे सफलतम कप्तानो में होती है. वह दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान है जिनके नाम सभी आईसीसी खिताब में टीम को जीत दिलाने का रिकॉर्ड है. धौनी अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी—20 विश्वकप, आईसीसी विश्वकप 2011, और चैम्पियन ट्राफी का खिताब जीता चुके है. इसके अलावा उनके नाम एशिया कप का भी खिताब है.



3. सबसे तेज अर्द्धशतक
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज कहे जाने वाले युवराज सिंह के नाम टी—20 में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होने 2007 में इंग्लैण्ड के खिलाफ मात्र 12 गेंदो पर
अर्द्धशतक लगाया था. यह क्रिकेट के तीनो संस्करण में लगाया गया सबसे तेज अर्द्धशतक है.

4. करियर के शूरूआती तीन मैचो में तीन शतक
भारत के पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन की गिनती भारत के सबसे सफलतम कप्तानो में होती है. अजहरूद्दीन के नाम अपने करियर के शूरूआती तीन मैचो में लगातार तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.

5. सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड
भारत के बाएं हाथ के स्पिनर बापू नादकर्णी को क्रिकेट इतिहास का सबसे कंजूस गेंदबाज माना जाता है. उन्होने 1963 में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 21 मेडन ओवर डाले थे. इस मैच में उन्होने 32 ओवर में 27 मेडन सहित सिर्फ 5 रन खर्च किए थे.

6. लगातार चार बार मैन आॅफ द मैच का खिताब
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगूली के नाम लगातार चार बार मैन आॅफ द मैच हासिल करने का रिकॉर्ड है. यह उपलिब्ध उन्होने 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचो की वनडे सीरिज में हासिल की. इस सीरिज में वह दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे मैच में लगातार मैन आॅफ द मैच बने.

7. वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक
रोहित शर्मा भारत ही नहीं दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. इसके अलावा उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट का सवार्धिक व्यक्तिगत स्कोर 264 रन बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है.

8. एक मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड
किसी भी एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर आजिक्यां रहाणे के नाम है. उन्होने श्रीलंका के खिलाफ 2015 में सवार्धिक 8 कैच लपककर ये रिकॉर्ड बनाया था.

9. पहले ही ओवर में हैट्रिक
क्रिकेट में हैट्रिक लेना कोई साधारण काम नहीं है. लेकिन भारत के इरफान पठान ने टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में ही तीन लगातार गेंदों पर तीन विकेट चटका कर एक अनोखा रिकॉर्ड बना डाला. टेस्ट मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज है.

10. 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड
सचिन तेंन्दुलकर के नाम अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड है. इसके अलावा सचिन तेन्दुलकर 200 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर है.

No comments

Powered by Blogger.