वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक इतनी बार बना है 400 का स्कोर, इस टीम ने किया है सबसे ज्यादा बार 400 का स्कोर पार

दुनिया टुडे : एक समय था जब एकदिवसीय क्रिकेट में 300 रन का स्कोर बनाना भी किसी पहाड़ पर चढने से कम नहीं था. लेकिन बदलते समय और तकनीक के चलते अब 400 रन बनाना भी कोई बड़ी बात नहीं है. कमाल की बात यह है की एकदिवसीय क्रिकेट में कई मौके ऐसे भी आयें है जब दूसरी पारी में खेलते हुए टीमो ने 400 रन से ज्यादा का लक्ष्य प्राप्त करके मैच जीता है.
एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे पहले 400 रन का आकंड़ा छुने का रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया की टीम के नाम दर्ज है. जिसने 2005—06 में द. अफ्रीका की टीम के खिलाफ जोहांसबर्ग में 4 विकेट खोकर 434 रन एतिहासिक स्कोर खड़ा किया था. हालकी आॅस्ट्रेलिया का यह रिकॉर्ड स्कोर ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और इसी मैच की दुसरी पारी में द. अफ्रीका की टीम ने 438 रन बनाकर न केवल मैच जीता बल्कि एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा कर दिया.
एक दिवसीय क्रिकेट में 400 रन का स्कोर बनाने वाली टीमें
एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400 का आकंड़ा छुने वाली टीम द. अफ्रीका है. द. अफ्रीका की टीम ने अब तक कुल 6 बार 400 रन का स्कोर छुआ है. द. अफ्रीका के बार अगर किसी टीम का नम्बर आता है तो वो टीम इंडिया, जो कि 5 बार ये कारनामा कर चुकी है.
देखिये 400 रन का आकंड़ा छुने वाली टीमो की लिस्ट
1. द. अफ्रीका 6 बार, उच्चतम स्कोर 438 बनाम आॅस्ट्रेलिया
2. भारत 5 बार, उच्चतम स्कोर 418 बनाम वेस्टइंडीज
3. आॅस्ट्रेलिया 2 बार, उच्चतम स्कोर 434 बनाम द. अफ्रीका
4. श्रीलंका 2 बार, उच्चतम स्कोर 443 बनाम नीदरलैण्ड
5. इंग्लैण्ड 2 बार, उच्चतम स्कोर 444 बनाम पाकिस्तान
6. न्यूजीलैण्ड 1 बार, उच्चतम स्कोर 402 बनाम आयरलैण्ड
सबसे बड़ा स्कोर है इस टीम के नाम
द. अफ्रीका 6 बार और भारत 5 बार भले ही सबसे ज्यादा बार 400 रन का आकंड़ा छुने वाली टीम हो लेकिन सबसे बड़े स्कोर के मामले बाजी किसी और ही टीम के नाम है. जी हां एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैण्ड की टीम के नाम है. इंग्लैण्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में 444 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका की टीम के नाम था. श्रीलंका ने नीदरलैण्ड के खिलाफ 2006 में 443 रन का स्कोर खड़ा किया था.
No comments