Header Ads

वो भारतीय कप्तान जो भारत—पाकिस्तान दोनो टीमो की कप्तानी कर चुका है



दुनिया टुडे : पूर्व भारतीय कप्तान अजहरूद्दीन की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानो में होती है. अजहरूद्दीन के नाम अपने करियर के शूरूआती तीन टेस्ट में तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. लेकिन क्या आप जानते है अजहरूद्दीन के नाम एक ऐसा भी रिकॉर्ड है जिसे शायद बहुत कम लोग जानते होंगे. वह रिकॉर्ड है पाकिस्तानी टीम की कप्तानी का. जी हां यह सच है अजहरूद्दीन ही वह भारतीय कप्तान जिनकी अगुवाई में पाकिस्तान के सईद अनवर, वक़ार यूनुस, और वसीम अकरम जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके है.

दरअसल ऐसा सिर्फ एक मैच के लिऐ उस वक्त हुआ जब 1996 के क्रिकेट वर्ल्ड के लीग मैच में श्रीलंका का मुकाबला विल्स इलेवन से होना था. विल्स इलेवन की टीम में चार टीमें आॅस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और वेस्टइंडीज की टीम के खिलाड़ी शामिल किये गये थे. लेकिन आॅस्ट्रेलिया और  वेस्टइंडीज की टीम ने श्रीलंका में श्रीलंका के विरूद्ध खेलने से इंकार कर दिया. जिसके बाद भारत और पाकिस्तान की एक संयुक्त टीम बनाई गई. जिसकी बागडोर अजहरूद्दीन को सौंपी गई.

यह टीम इस प्रकार थी —
मौ0 अजहरूद्दीन (कप्तान), सचिन तेंन्दुलकर, आमिर सोहेल, सईद अनवर, एजाज अहमद, अजय जडेजा, राशिद लतीफ, वकार युनूस, वसीम अकरम, अनिल कुम्बले और आशीष कपूर.

No comments

Powered by Blogger.