Header Ads

ये है क्रिकेट जगत से जुड़ी 11 अनोखी और दिलचस्प बातें जिन्हे जानकर आप रह जायेंगे हैरान

Related image

क्रिकेट का खेल हमेशा से अपने रोचक और अनूठे रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. क्रिकेट जगत में आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनते हैं और पुराने टूटते हैं. लेकिन क्रिकेट की दुनिया से जुड़े कुछ रिकॉर्ड और कुछ बातें ऐसी भी है जिन्हे जानकर आप हैरान रह जायेंगे. तो आइये जानते क्रिकेट जगत से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक मजेदार और अनसुनी बातें —

1. 1975 के विश्वकप में इंग्लैण्ड की टीम के खिलाफ 335 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुऐ भारतीय टीम ने पूरे 60 ओवर खेलकर 3 विकेट के नुखान पर कुल 132 रन बनाये थे. इस मैच ने सुनील गावस्कर ने अकेले 176 गेंदे खेली थी और रन बनाऐ थे मात्र 36 .

2. सौरव गांगुली अकेले भारतीय हैं जिन्होंने लगातार 4 बार “मैन ऑफ़ डी मैच” का ख़िताब जीता है. यह उपलब्धि उन्होने 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की.

3. वीरेन्द्र सहवाग का टी20 में सबसे बड़ा स्कोर 119, वन डे में 219 और टेस्ट में 319 रन है.

4. सर डॉन ब्रेडमैन ने अपने पूरे कैरियर में केवल 6 ही छक्के लगाये हैं. क्यूं है ना कमाल की बात.

5. ब्रैंडन मैकुलम के नाम टेस्ट क्रिकेट में लगातार 100 मैच खेलने का रिकॉर्ड है. उनके अलावा एडम गिलक्रिस्ट ने लगातार 96 टेस्ट खेले है.

6. वसीम अकरम का सर्वाधिक स्कोर 257 रन है जो कि सचिन (248) से ज्यादा है.

7. टेस्ट क्रिकेट का न्यूनतम स्कोर 26 रन न्यूजीलैण्ड के नाम है. जो उसने इंग्लैण्ड के विरूद्ध बनाया था.

8. इंगलैण्ड के जिमी लेकर सर्वप्रथम एक पारी में 10 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज है. इसी मैच की पहली पारी में उन्होने 9 विकेट चटकाऐ थे.

9. भारतीय टीम के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 बार 300 रन का आकंंड़ा छुने का रिकॉर्ड है.

10. टेस्ट क्रिकेट में पहले ही ओवर में हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड भारत के इरफान पठान के नाम है.

11. क्रिस गेल अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में भी पहली ही गेंद पर छक्का मारा था.

No comments

Powered by Blogger.