भारत या पाकिस्तान में से जानिये कौन सी टीम है क्रिकेट के इतिहास की सबसे सफल टीम
दुनिया टुडे : भारत और पाकिस्तान दुनिया की दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें मानी जाती है. भारत और पाकिस्तान दोनो ही क्रिकेट की जान मानी जाती है. और दोनो टीमो का एक—एक मैच क्रिकेट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाता है. बरहाल बीते कई सालो से दोनो टीम के बीच बहुत कम ही मुकाबले खेले गये है. लेकिन हम बात कर रहे है एक ऐसे मुकाबले की जो केवल संयोग ही है. आपको जानकर हैरानी होगी की भारत और पाकिस्तान दोनो टीमें अपनी 700 वी जीत से थोड़ी दूरी पर है. अब देखने वाली बात यह है की कौन सी टीम पहले 700 वी जीत का झंडा गाड़ेगी.
नीचे दिये गये आकंडो के आधार पर आप खुद तय कर सकते है की क्रिकेट के इतिहास में भारत या पाकिस्तान कौन सी टीम ज्यादा सफल रही है।
भारत के नाम दर्ज है 680 जीत
टीम इंडिया ने 1932 से लेकर अब तक टेस्ट और एकदिवसीय मुकाबले मिलकार कुल 1548 मैच खेले है. जिसमें 680 में जीत तथा 601 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि 9 मैच टाई तथा 216 मुकाबले ड्रा व 42 रद्द हुऐ है.
टेस्ट प्रदर्शन —
मैच जीत हार टाई ड्रा/ रद्द जीत प्रतिशत
521 144 160 1 216 27.73
एकदिवसीय प्रदर्शन —
मैच जीत हार टाई ड्रा/ रद्द जीत प्रतिशत
936 481 408 7 40 54.07
टी—20 प्रदर्शन —
91 55 33 1 2 62.35
कुल प्रदर्शन —
1548 680 601 9 216†/42‡ 45.45
पाकिस्तान के नाम दर्ज है 675 जीत
पाकिस्तान की टीम ने 1952 से लेकर 2018 तक कुल 1424 मैच खेले हैं. इनमें से 677 में उसे जीत मिली है। 601 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. 9 मुकाबले टाई रहे. 216 ड्रॉ रहे हैं और 42 बेनतीजा समाप्त हुए.
टेस्ट प्रदर्शन —
मैच जीत हार टाई ड्रा/ रद्द जीत प्रतिशत
412 132 122 0 158 32.03
एकदिवसीय प्रदर्शन —
मैच जीत हार टाई ड्रा/ रद्द जीत प्रतिशत
889 469 394 8 18 54.3
टी—20 प्रदर्शन —
123 74 46 1 2 61.38
कुल प्रदर्शन —
1424 675 562 9 178 48.47
उपरोक्त आकंड़े के आधार पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है. लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए की भारत मौजूदा दौर में विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमो में से एक है. आपको क्या लगता है कौन सी टीम पहले 700 जीत का आकंड़ा छु पायेगी कमेंट जरूर करें.

No comments