Header Ads

जब इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने खेली ऐसी ताबड़तोड़ पारी क्रिस गेल भी हुऐ फेल



क्रिकेट का खेल अपने अनोखे, और मजेदार रिकॉर्ड के लिये जाना जाता है. क्रिकेट में नित-प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बनते है पुराने टूट जाते हैं. और जब से टी—20 का चलन शूरू हुआ है बल्लेबाजी से जुड़े ढेरो रिकॉर्ड आए दिन टूट और बन रहें है. हम बात कर रहें है टी—20 से जुड़े ऐसे ही एक रिकॉर्ड की. जब इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने टी—20 के इतिहास की सबसे विस्फोटक पारी खेल डाली थी.



श्रीलंका के धानुका पथिराना ने टी—20 में दोहरा शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षिक किया था. उन्होने श्रीलंका की घरेलू लंकाशायर सैडलेवॉर्थ लीग में अपनी टीम आॅस्ट्रेलैण्ड के लिए 72 गेंदो में 277 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होने 29 छक्के और 18 चौके लगाए. धानुका पथिराना की यह पारी टी—20 के किसी भी घरेलू या प्रोफेशनल मैच में खेली गई सबसे बड़ी और सबसे तेज पारीयों मे से एक है.

धानुका पथिराना की इस पारी का रिकॉर्ड भारत के दिल्ली रणजी टीम में खेल चुके 21 वर्षीय बल्लेबाज़ मोहित अहलावत ने 72 गेंदो पर 300 रन की पारी खेलकर तोड़ा. उन्होने इस दौरान 39 छक्के जमायें.

भारत के इस बल्लेबाज ने जब ठोक डाले 72 गेंदो पर 300 रन जड़े 39 गगनचुम्बी छक्के

प्रोफेशल टी—20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है. जिन्होंने आईपीएल में वारियर्स के खिलाफ 175 रन की पारी खेली थी. अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया के आरोन फिंच के नाम दर्ज है जिन्होने 158 रन की पारी खेल थी.


No comments

Powered by Blogger.