ये है क्रिकेट के इतिहास के वो 5 महान गेंदबाज जिन्होने अपने करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकी

एकदिवीय क्रिकेट के मौजूदा नियम के अनुसार नो बॉल किसी भी बल्लेबाज के लिए तोहफे से कम नहीं होती है. क्यूंकि नो बॉल की अगली गेंद पर बल्लेबाज को फ्री हिट के रूप में एक ऐसा मौका मिलता है जिस पर रन आउट को छोड़कर बल्लेबाज को आउट करने का कोई और दुसरा नियम लागू नहीं होता है. ऐसे में कई बार नो बॉल किसी भी गेंदबाज के लिए एक बड़ी गलती साबित होती है.
क्रिकेट में ऐसे कई बार मौके आएं है जब नो बॉल की वजह से मैच का पासा ही पलट गया हो. ऐसी स्थिति में नो बॉल गेंदबाज के लिए किसी बुरे सपने कम साबित नहीं होती है. लेकिन क्या आप जानते है क्रिकेट के इतिहास में कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहें है जिन्होने अपने पूरे करियर में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी है. तो चलिए बात करते है क्रिकेट के इतिहास के उन 5 गेंदबाजो की जिनके नाम कोई भी नो बॉल नहीं फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है.
इयान बॉथम, इंग्लैण्ड
इंग्लैण्ड के तेज गेंदबाज और आॅलरांडर हमारी इस लिस्ट के एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जिन्होने 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने के बावजूद अपने करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकी. इयान बॉथम के नाम 102 टेस्ट मैच है.
इमरान खान
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज और आॅलरांउडर इमरान खान का नाम भी उन गेंदबाजो में शुमार है, जिन्होने अपने करियर में नो बॉल नहीं फेंकी. इमरान खान के नाम 88 टेस्ट मैच में 350 से ज्यादा विकेट है.
इन दोनो के अलावा 300 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले इन गेंदबाजो ने भी कभी नो बोल नहीं फेंकी —
डेनिय लीली : आॅस्ट्रेलिया के डेनिय लीली ने अपने 70 टेस्ट मैचो में करियर में कभी भी नो बॉल नहीं फेंकी.
बॉब विलिस : इंग्लैंड के बॉब विलिस ने भी 90 टेस्ट मैच के करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकी.
फ्रेड ट्रूमैन : फ्रेड ट्रूमैन ने 67 टेस्ट मैचों के अपने करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकी.
लांस गिब्स : वेस्टइंडीज़ के स्पिनर लांस गिब्स ने भी कभी नो बॉल और वाइड के रूप मे अतिरिक्त गेंदें नहीं फेंकी.
इसके अलावा न्यूजीलैण्ड के रिचर्ड हैडली ने अपने 86 टेस्ट मैच के करियर में मात्र 2 नो बॉल गेंदे फेंकी थी. नो बॉल न फेंकने वाले गेंदबाजो में सोशल मीडिया पर भारत के कपिल देव का भी नाम दिया जा रहा है. लेकिन कपिल देव अपने करियर के 131 टेस्ट मैच में कुल 20 बार नो बोल फेंकी.
No comments