क्रिकेट के इतिहास का सबसे सस्ता ओवर 25 साल से कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ पाया ये रिकॉर्ड

दुनिया टुडे । वनडे मैच क्रिकेट का वह संस्करण है जिसमें ज्यादातर मौको पर बल्ला गेंद पर हावी नजर आता है । एकदिवसीय क्रिकेट की शूरूआत 1971 से हुई । और तब से अब तक इस संस्करण में ना जाने कितने ही रिकॉर्ड बने है । सीमित ओवरो के इस संस्करण ने क्रिकेट की लोकप्रियता को बुलंदियो पर पहुंचाने का काम किया है । इसमें टेस्ट क्रिकेट के मुकाबले दर्शको अधिक रोमांच देखने का मिलता है । और मैच का नतीजा भी एक दिन में ही निकल जाता है ।
वनडे मैचो में बल्लेबाज अक्सर गेंदबाजो पर हावी नजर आते है । आलम यह की गेंदबाज अक्सर अपने 10 ओवर के कोटे में या कम में 100 रन तक लुटा देते है । लेकिन आज हम क्रिकेट के जिस रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहें है वह इसके बिल्कुल उलट ही है ।

17 दिसम्बर 1992 आॅस्ट्रेलिया के सिडनी का मैदान जहां पाकिस्तान और विडीज की टीम के बीच मैच खेला जा रहा था । विडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 214 रन का स्कोर खड़ा किया । आसान से लग रहे इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए चुनौती साबित हुए विंडीज के उस समय के धाकड़ गेंदबाज फिल सिमंस , जिनकी गेंदो पर एक—एक रन बनाना भी पाकिस्तान के बल्लेबाजो के लिए किसी मील के पत्थर से कम नहीं था ।
फिल सिमंस ने इस मैच में 10 ओवर में 8 मेडन फेंके और मात्र 3 रन खर्च करके चार बल्लेबाजो को आउट किया । सिमंस के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत वह मैच वेस्टइंडीज 133 रन से जीता था ।

No comments