Header Ads

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का वह महान गेंदबाज जिसने एक मैच में ही चटका दिये 19 विकेट



दुनिया टुडे । क्रिकेट का खेल अपने अनोखे रिकॉर्ड के लिये खासा प्रचलित है . क्रिकेट के इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड बने है. इन बड़े रिकॉर्ड में से ही एक रिकॉर्ड है एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का. किसी भी मैच में गेंदबाज द्वारा सभी 10 विकेट चटकाना कियी करिश्में से कम नहीं होता है. क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा केवल दो बार ही हुआ है.

1956 इंग्लैण्ड , मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान जहां क्रिकेट की दो दिग्गज टीमें आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड के बीच सीरिज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा था . इंग्लैण्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 459 रन बनायें. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आॅस्ट्रेलिया की टीम ताश के पत्तो की तरह महज़ 84 रन पर ही ढेर हो गई. इस पारी में एक विकेट और टॉनी लॉक को मिला जबकि 9 विकेट हासिल किये जिम लेकर ने. जिम लेकर क्रिकेट के इतिहास का वह महान गेंदबाज जिसके नाम सर्वप्रथम पारी में 10 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है.



31 जुलाई 1956 इसी मैच के आखिरी दिन आॅस्ट्रेलिया की टीम फॉलोआॅन खेलने उतरी तो इस गेंदबाज के सामने एक बार फिर लड़खाती नजर आई. और आॅस्ट्रेलिया की टीम पारी व 170 रन से मैच गवां बैठी.  पिछली पारी में 9 विकेट चटकाने वाले जिम लेकर ने इस पारी में सभी 10 विकेट हासिल किये. उन्होने  51.2 ओवर में 53 रन देते हुए 10 विकेट झटके और इस दौरान 23 मेडन ओवर भी फेंके .

क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार था , और दूसरी बार ये कारनामा 1999 में पाकिस्तान के विरूद्ध जंबो के नाम से प्रसिद्ध भारतीय स्पिन गेंदबाल अनिल कुंबले ने दोहराया । उन्होने इस मैच में 74 रन देकर सभी 10 विकेट छटके थे ।

No comments

Powered by Blogger.