Header Ads

ये है क्रिकेट के वो अनोखे रिकार्ड जो सिर्फ भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ीयों के नाम है



दुनिया टुडे । भारत पाकिस्तान क्रिकेट की दो प्रतिद्वन्दी टीमें जिनका हर एक मुकाबला बेहद खास माना जाता है । खासतौर पर क्रिकेट प्रेमियो के लिये ये किसी त्यौहार से कम नहीं होता है । सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि भारत और पाकिस्तान का हर एक क्रिकेट एक्सपर्ट के लिये भी कुछ सवाल और कुछ रिकॉर्ड छोड़ जाता है । क्रिकेट के इतिहास में ऐसे ही कुछ ऐसे रिकॉर्ड जो सिर्फ भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरो के नाम है उनके बारे में हम बात करने जा रहें है ।

देखिये पाकिस्तानी क्रिकेटरो द्वारा बनाये गये वर्ल्ड रिकॉर्ड —

1. एकदिवसीय मैचो में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी के नाम है । जिन्होने 398 मैचो में 371 छक्के लगाऐ ।
2. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और आॅलराउंडर वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन आॅफ द मैच की उपल्बिध का रिकॉर्ड है । वह 13 बार यह उपल्बिध हासिल कर चुके है ।
3. इसके अलावा वसीम अकरम दुनिया के ऐसे इकलौते गेंदबाज है जिन्होने टेस्ट और एकदिवीय मैच दोनो में दो—दो बार हैट्रिक जमाई है ।
4. जावेद मियांदाद क्रिकेट के इतिहास के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिन्होने अपने करियर में 50 वे और 100 वे टेस्ट में शतक जमाया हो ।
5. शोएब अख्तर के नाम क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेकने का रिकॉर्ड है । उन्होने 2003 विश्व कप के दौरान इंग्लैण्ड के विरूद्ध 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेकी थी ।

देखिये भारतीय क्रिकेटरो द्वारा बनाये गये वर्ल्ड रिकॉर्ड —

1. पूर्व भारतीय किक्रेटर सचिन तेंन्दुलकर के नाम अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने का रिकॉर्ड है उन्होने 664 मैचो की 782 पारीयों में 48.52 की औसत से 34357 रन बनायें है । उनके नाम 100 शतक और 164 अर्द्ध शतक है ।
2. सचिन तेंन्दुलकर के नाम एकदिवसीय मैचो में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है । उन्होने 463 मैचो में 2016 चौके जमायें है ।
3. इरफान पठान के नाम टेस्ट मैच के पहले ही ओवर हैट्रिक जमाने का विश्व रिकॉर्ड है । उन्होने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था ।
4. टेस्ट मैच 11 वे नम्बर बैटिंग करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जहीर खान के नाम है । जिन्होने बांग्लोदश के विरूद्ध 75 रन की पारी खेली थी ।
5. मोहम्मद अज़हरूद्दीन अपने करियर के पहले तीन टेस्ट मैचो में लगातार तीन शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है । उन्होने यह कारनामा 1984 में इंग्लैण्ड के विरूद्ध किया था ।

भारत और पाकिस्तानी क्रिकेटरो द्वारा बनाये गये ऐसे ही ढेर सारे रिकॉर्ड है जिनके बारे में हम अगली पोस्ट में बात करेंगे । तब तक के लिये नीचे दिये गये फॉलो बटन को दबाना बिल्कुल न भूलें ।

No comments

Powered by Blogger.