टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 500 , 400 और 300 रन बनाने का अनूठा रिकॉर्ड है इस बल्लेबाज के नाम
दुनिया टुडे । टेस्ट मैच क्रिकेट का वह संस्करण है जो बड़े स्कोर के लिये जाना जाता है । टेस्ट मैचो में अक्सर बल्लेबाज अपना व्यक्तिगत स्कोर इतना बना देते है जितना कभी कभी पूरी टीम को बनाना भी भारी हो जाता है । टेस्ट क्रिकेट में जब भी बड़े व्यक्तिगत स्कोर की बात होती है तो एक बल्लेबाज जिसका नाम सबसे पहले आता है वो है ब्रायन लारा ।
हमें फेसबुक पर फॉलो करें
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रहे ब्रायन लारा की गिनती उच्च कोटि के बल्लेबाजो में होती है । 131 टेस्ट मैचो में 52.88 की औसत से 11953 रन बनाने वाले ब्रायन लारा के नाम 34 टेस्ट शतक भी है । लेकिन इन सब से अलग ब्रायन लारा की पहचान टेस्ट क्रिकेट के इस अनूठे रिकॉर्ड के लिये भी होती है ।

ब्रायन लारा दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होने टेस्ट मैचो में 100 से लेकर 500 तक का व्यक्तिगत स्कोर बनाया है । अर्न्तराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा का उच्चतम स्कोर 401 रन है जो उन्होने 2004 एंटीगुआ में इंग्लैण्ड के विरूद्ध बनाया था । इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 375 रन था जो उन्होने 1994 में इंग्लैण्ड के ही विरूद्ध बनाया था । इससे पहले वह 1993 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 277 रन की पारी खेल चुके है।
ब्रायन लारा के नाम 501 का उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी है । लेकिन यह स्कोर उन्होने फर्स्ट क्लास मैच में वार्वकशायर की ओर से खेलते हुए दुरहम के खिलाफ बनाया था । इसके लिए उन्होने 427 गेंदो का समाना करते 62 चौके और 10 छक्के लगाए थे । यह स्कोर उन्होने 1994 में बनाया था । इस तरीके से वह दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जो टेस्ट क्रिकेट में 100 , 200 , 300 , 400 और 500 रन बनाने का कारनाम कर चुके है ।

No comments