Header Ads

वनडे क्रिकेट का इकलौता बल्लेबाज जिसके नाम है 2000 से ज्यादा चौके लगाने का विश्व रिकॉर्ड , देखिये सर्वार्धिक चौके लगाने वाले 5 बल्लेबाज



दुनिया टुडे । एकदिवसीय क्रिकेट में चौको और छक्को की बेहद अहमियत ​होती है। अगर किसी अगर किसी ओवर की शूरूआत में ही दो—तीन चौके लग जायें तो न केवल गेदबाज बल्कि पूरी विपक्षी टीम पर एक दबाव सा बन जाता है । चौके — छक्को की बदौलत की टीमें 300 गेंदो पर 400+ तक का स्कोर बनाने में कामयाब हो पाती है ।

 हमें फेसबुक पर फॉलो करें 

क्रिकेट के इतिहास में बात करें तो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के विस्फोट बल्लेबाज रहे शाहिद आफरीदी के नाम है जिन्होने 398 मैचो में 351 छक्के जमाएं है । उनके अलावा कोई और दुसरा ऐसा बल्लेाबज नहीं है जिसके नाम 300 या उससे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है । आफरीदी के बाद सनथ जयसूर्या 445 मैचो में 270 और क्रिस गेल 275 मैचो में 253 का नम्बर आता है ।

वनडे क्रिकेट में सर्वार्धिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड जहां शाहिद आफरीदी के नाम है । वही चौके लगाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंन्दुलकर के नाम है । जिन्होने 463 मैचो में 2016 चौके जमायें है । आपको जानकर हैरानी होगी की चौको की दौड़ में उनके आस पास दुनिया को कोई और दुसरा बल्लेबाज नहीं है । सचिन के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम जयसूर्या का है जिन्होने 445 मैचो में 1500 चौके जमायें है ।

सर्वार्धिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंन्दुलकर , भारत 463 मैच 2016 चौके

2. सनथ जयसूर्या , श्रीलंका 445 मैच 1500 चौकें

3. रिकी पोंटिंग , आॅस्ट्रेलिया 375 मैच 1231 चौके

4. सौरव गांगूली , भारत 311 मैच 1122 चौके

5. एबी डीविलियर्स , द. अफ्रीका 225 मैच 835 चौके


No comments

Powered by Blogger.