Header Ads

26 रन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास सबसे न्यूनतम स्कोर इस टीम के नाम है यह शर्मनाक रिकॉर्ड




दुनिया टुडे । टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट का वह फार्मेट है जो बड़े स्कोर और बड़ी पारीयो के लिये जाना जाता है । 5 दिन तक लगातार चलने वाले इस खेल में दोनो टीमो को बड़ा और चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के लिये दो—दो पारीयां खेलने को मिलती है । चूकिं इस खेल में किसी भी टीम के लिए ओवर की सीमा निर्धारित नहीं होती है इस्लिए अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते है ।

हमें फेसबुक पर फॉलो करें

अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है जिसने भारत के विरूद्ध 925 रन बनाकर यह कारनामा किया था । लेकिन कभी आपने सोचा है की टेस्ट क्रिकेट में अगर उच्च्तम स्कोर इतना है तो न्यूनतम स्कोर कितना होगा । चलिये बात करते है टेस्ट क्रिकेट के न्यूनतम स्कोर जो महज 26 रन है । यह शर्मनाक स्कोर आज से 62 साल पहले न्यूजीलैण्ड ने इंग्लैण्ड के विरूद्ध बनाया था ।

25 — 28 मार्च 1955 में खेले गये इस मैच में न्यूजीलैण्ड ने पहले बल्लेाबजी करते हुऐ 200 रन का स्कोर खड़ा किया था । जिसके जवाब में इंग्लैण्ड की टीम ने 246 रन बनाकर 46 रन की बढत हासिल की थी । लेकिन 46 रन की यह बढत ही न्यूजीलैण्ड के लिए काफी साबित हुई । और मैच की तीसरी पारी में न्यूजीलैण्ड की टीम ताश के पत्तो की तरह बिखर गई ।



न्यूजीलैण्ड को पहला झटका 6 रन पर लगा और उसके बाद जो हुआ वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था । न्यूजीलैण्ड की टीम क्रमस्: 6, 8, 9, 14, 14, 22, 22, 22, 26, 26 विकेट पतन के साथ महज 26 रन पर सिमट गई ।

न्यूजीलैण्ड ने 26 रन पर आॅल आउट होकर वह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था जो द. अफ्रीका के नाम था । द. अफ्रीका की टीम 1896 में और 1924 में इंग्लैण्ड के विरूद्ध महज 30 रन के न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई थी ।

No comments

Powered by Blogger.