Header Ads

आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम खिलाड़ी बनेगा टीम का कप्तान



दुनिया टुडे । आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम क्रिकेटर टीम की कप्तानी करता नजर आयेगा. जुलाई—अगस्त द. अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली 4 मैचो की सीरिज के लिए उस्मान ख्वाजा को आॅस्ट्रेलिया ए का कप्तान बनाया गया है.

ख्वाजा के नेतृत्व वाली इस टीम के उपकप्तान ग्लैन मैक्सवैल होगे. उस्मान ख्वाजा आॅस्ट्रेलियाई टीम में खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर है. दाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज उस्मान ने शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन किया था. जिसका उनको चयनकर्ताओं ने कप्तानी के रूप में इनाम दिया है. न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलने वाले उस्मान ने 3 शतक की मद्द से 698 रन बनाये थे.

23 साल के ख्वाजा का कहना है की जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मुझे बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ की मुझे इस काम के लिए चुन लिया गया है. ख्वाजा ने अपना पहला अर्न्तराष्ट्रीय मैच 2011 में इंग्लैण्ड के खिलाफ खेला था. उन्होने 33 टेस्ट मैचो में 6 शतक की मद्द से 2 हजार से अधिक रन बनाये है.

पाकिस्तान मूल के उस्मान ख्वाजा आॅस्ट्रेलिया के 18 एकदिवसीय मैच भी खेल चुके है. वह प्रथम श्रैणी क्रिकेट में लगभग 45 की शानदार औसत से सात हजार से अधिक रन बना चुके है.

No comments

Powered by Blogger.