अंडर—19 विश्व कप : पहली बार इस कैप्टन के नेतृत्व में टीम इंडिया बनी थी विश्व विजेता
मांउट मुंगनूई : अंडर—19 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है । यह छटा मौका है जब टीम इंडिया ने विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई हो । इससे पहले 5 मौको में से तीन बार टीम इंडिया को विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ है ।
अंडर—19 विश्वकप की शूरूआत 1988 में आॅस्ट्रेलिया में हुई थी । जिसके फाइनल में आॅस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर पहली बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था । टीम इंडिया को पहली बार अंडर—19 वर्ल्ड चैम्पियन बनने का गौरव 2000 में मिला था । जब भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया था ।
अंडर—19 विश्व विजेता टीम इंडिया का उस वक्त नेतृत्व कर रहे थे मोहम्मद कैफ । जो आगे चलकर टीम इंडिया के जुझारू बल्लेबाज और बेहद चुस्त व बेहतरीन क्षेत्ररक्षक के रूप में जाने गये । उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले इस खिलाड़ी ने कई अहम मौको पर टीम इंडिया को जीत दिलाई ।
मौ0 कैफ ने सीनियर टीम इंडिया के लिए 125 वनडे खेले जिसमें उन के नाम 2753 रन दर्ज है । वहीं 13 टेस्ट मैचो में उनके नाम 625 रन दर्ज है । वैसे मौ0 कैफ का करियर ज्यादा लम्बा तो नहीं रहा लेकिन कम समय में ही उन्होने अपने खेल से काफी इम्प्रेस किया । उन्होने आखिरी मैच 2006 में खेला था ।
टीम इंडिया का अंडर—19 विश्वकप के फाइनल में प्रदर्शन
साल विरूद्ध स्थान नतीजा
2000 श्रीलंका कोलंबो 6 विकेट से जीत
2006 पाकिस्तान कोलंबो 38 रन से हार
2008 द. अफ्रीका पुचोंग 12 रन से जीत
2012 आॅस्ट्रेलिया टाउनसिले 6 विकेट से जीत
2016 विंडीज ढाका 5 विकेट से हार
2018 आॅस्ट्रेलिया मांउट मुंगनूई ...... ....

No comments