Header Ads

सिर्फ शाहरूख ही नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ भी सौ करोड़ की गारंटी बनी दीपिका




दुनिया टुडे । दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' ने डेढ सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है । फिल्म की सौ करोड़ की कमाई के साथ के ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा सौ करोड़ी फिल्म देने वाली बॉलीवुड एक्ट्रर्स बन गई है ।

दीपिका पादुकोण ने 2007 में फिल्म ओम शान्ति ओम से अपने फिल्म करियर की शूरूआत की थी । इस फिल्म में वह बॉलीवुड के किंग खान के साथ नजर आई थी । दीपिका पादुकोण ने अपने 10 साल के करियर में कुल 7 सौ करोड़ी फिल्में दी है । जिसमें सबसे ज्यादा तीन बार वह रणवीर सिंह के अपोजिट नज़र आई है ।

दीपिका की पहली सौ करोड़ी फिल्म रेस 2 थी , उसी साल उन्होने शाहरूख खान के साथ चेन्नै एक्सप्रेस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी । दीपिका पादुकोण ने 2013 में चार सौ करोड़ी फिल्मे करी थी । दीपिका जहां शाहरूख के साथ दो सौ करोड़ी फिल्में दे चुकी है वहीं रणवीर के साथ ये आकंड़ा बढकर तीन हो चुका है । हांलकी शाहरूख खान के साथ दोनो फिल्मो ने दौ सौ करोड़ का आकंड़ा पार किया था ।

दीपिका पादुकोण की सौ करोड़ क्लब में शामिल फिल्में

1. रेस 2 (2013)  बॉक्स आॅफिस कलैक्शन 101 करोड़

2. ये जवानी है दीवानी (2013) बॉक्स आॅफिस कलैक्शन 180 करोड़

3. चेन्नई एक्सप्रेस (2013) बॉक्स आॅफिस कलैक्शन 228 करोड़

4. रामलीला (2013) बॉक्स आॅफिस कलैक्शन 115 करोड़

5. हैप्पी न्यू ईयर (2014) बॉक्स आॅफिस कलैक्शन 205 करोड़

6. बाजीराव मस्तानी (2015) बॉक्स आॅफिस कलैक्शन 188 करोड़

7. पद्मावत (2018) बॉक्स आॅफिस कलैक्शन पहले वीकेंड तक 110 करोड़

No comments

Powered by Blogger.