आइपीएल 2018 : जानिये किस टीम के नाम है सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड
दुनिया टुडे । आइपीएल का 11 वा संस्करण अप्रैल से शूरू होने जा रहा है । आइपीएल के इस संस्करण को लेकर क्रिकेट प्रेमियो में काफी उत्साह नजर आ रहा है । इसका एक कारण यह भी है की पिछले दो सीजन से बैन रही आइपीएल की दो प्रमुख टीमे राजस्थान रॉयल आॅर चेन्नई सुपर किग्स इस बार से फिर वापसी करने जा रहा है ।
अगामी संस्करण की शूरूआत से पहले क्रिकेट प्रेमियो के बीच आइपीएल में बने अब तक रिकॉर्ड को जानने की भी काफी उत्सुकता है । इसी सन्दर्भ में आज हम बात करते है आइपीएल के सभी संस्करणो में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम कौन सी है तथा किस टीम का जीत प्रतिशत सबसे बेहतर है ।
सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली आइपीएल टीम की बात करें तो वो है मुम्बई इंडियंस जिसने सबसे ज्यादा 157 मैच खेले है । इसके बाद अगर डेढ सौ को आकंड़ा छुने वाली कोई टीम है तो वो है रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलूरू जिसने 153 मुकाबले अभी तक खेले है । आइपीएल की सभी टीमो की लिस्ट नीचे दी गई है —
1. मुम्बई इंडियंस मैच 157 जीते 91 हारे 65 प्रतिशत 58.28
2. रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलूरू मैच 153 जीते 72 हारे 76 प्रतिशत 48.66
3. कोलकाता नाइट राइडर्स मैच 148 जीते 77 हारे 69 प्रतिशत 52.70
4. किंग्स इलेवन पंजाब मैच 148 जीते 68 हारे 78 प्रतिशत 46.62
5. दिल्ली डेयर डेविल्स मैच 147 जीते 62 हारे 82 प्रतिशत 43.10
6. चेन्नै सुपर किग्स मैच 132 जीते 79 हारे 51 प्रतिशत 60.68
7. राजस्थान रॉयल मैच 118 जीते 61 हारे 53 प्रतिशत 53.41
8. सनराइजर्स हैदराबाद मैच 76 जीते 41 हारे 34 प्रतिशत 54.60
9. डेक्कन चार्जस हैदराबाद मैच 75 जीते 29 हारे 46 प्रतिशत 38.66
10. पुणे वारियर्स इंडिया मैच 46 जीते 12 हारे 33 प्रतिशत 26.66
11. राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट मैच 30 जीते 15 हारे 15 प्रतिशत 50.00
12. गुजरात लॉयंस मैच 30 जीते 13 हारे 16 प्रतिशत 45.00
13. कोच्चि टस्कर्स केरला मैच 14 जीते 06 हारे 08 प्रतिशत 42.85
उपरोक्त तालिका में देखे तो आइपीएल की सबसे बेहतर टीमो में चैन्नई सुपर किग्स का नाम आता है । जिसने 132 मैचो में 60.68 की जीत प्रतिशत के साथ 79 मुकाबले अपने नाम किये है । चेन्नै के नाम मुम्बई इंडिस 58.28 और तीसरे नम्बर पर हैदराबद सनराइजर्स 54.60 का नाम आता है ।

No comments