सचिन से पहले इस आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लगाया था अर्न्तराष्ट्रीय वनडे में दोहरा शतक

दुनिया टुडे । एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरे शतक की जब भी बात आती है तो ज़ेहन में सबसे पहले एक ही नाम जो सामने आता है वो है टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाजो में से एक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंन्दुलकर का. जिन्होने 2010 में द. अफ्रीका के खिलाफ 200 रन की पारी खेलकर अंर्न्तराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट एक ऐसी उपलब्धि हासिल की थी जिसे क्रिकेट में इतिहास में कोई भी हासिल नहीं कर सका था.

लेकिन अंर्न्तराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले सचिन तेंन्दुलकर कोई पहले बल्लेबाज नहीं थे. आपको जानकर हैरानी होगी की सचिन से पहले यह रिकॉर्ड कोई और बना चुका था. लेकिन ज्यादा जानकारी ना होना और लोकप्रिय के अभाव के कारण यह रिकॉर्ड बहुत कम ही लोग जानते होंगे. तो चलिये बात करते है उस क्रिकेटर के बारे में जिसने अंर्न्तराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे पहले दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया ।
अंर्न्तराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक 1997—98 में महिला विश्व कप के दौरान लगा था । विश्व कप के 18 वें मैच में आॅस्ट्रेलिया की टीम का मुकाबला डेनमार्क की टीम से था इस, मैच में आॅस्ट्रेलिया की कप्तान बेंडिला क्लार्क ने 155 गेंदो पर 229 रन की नाबाद पारी खेली थी । 16 दिसम्बर 1997 को खेले गये इस मैच में क्लार्क अपनी 229 रन की पारी में 22 चौके और 1 छक्का जमाया था । जिसकी बदौलत आॅस्ट्रेलिया की टीम ने 412 का विशाल स्कोर खड़ा किया था । जवाब में डेनमार्क की टीम मात्र 49 रन आॅल आउट हो गई थी ।
No comments