Header Ads

जब इस पठान ने खेली टी—20 की सबसे ताबड़तोड़ पारी क्रिस गेल और यूसुफ पठान हुऐ फेल 71 गेंदो में ठोके 214 रन लगाए 21 छक्के





दुनिया टुडे : अफगानिस्तान की दो चीजे अपने आप में बेहद मशहूर है काबुली चना और अफगानी पठान. अफगानी पठान की बहादुरी और दरयादिली को लेकर तारीख में बहुत से किस्से मशहूर है . बरहाल हम तारीख के उन किस्सो की बात नहीं कर रहें बल्कि हम बात कर रहें है क्रिकेट के मैदान से. जहां इस अफगानी पठान ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज शफीउल्लाह शफाक के नाम टी—20 में दोहरा शतक ठोकने का रिकॉर्ड है । शफीउल्लाह ने 71 गेंदो में 214 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था । शफीउल्लाह की यह पारी एक विश्व रिकॉर्ड ही कहलाती, अगर उन्होने यह पारी किसी प्रोफेशन टी—20 मैच के दौरान खेली होती .  लेकिन उन्होने यह पारी एक स्थानीय क्रिकेट मैच में खेली थी ।

27 वर्षीय शफीउल्लाह ने इस पारी के दौरान 16 चौके और 21 छक्के जमाये थे । 2009 में पर्दापण करने वाले शफीउल्लाह अब तक 20 एकदिवसीय तथा 35 टी—20 मैच खेल चुके है । वैसे प्रोफेशनल ​टी—20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होने आइपीएल में बेंगलूरू फ्रेंचायजी की ओर से खेलते हुए 175 रन की पारी खेली थी ।

वैसे टी—20 में सबसे तेज पारी खेलने वाले बल्लेबाजो में क्रिस गेल ,यूसुफ पठान ,एबी डिविलियर्स , एंडरसन, और भारत के रोहित शर्मा जैस दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल है ।




No comments

Powered by Blogger.