क्रिकेट के इतिहास के वे 5 दिग्गज बल्लेबाज जो अपने वनडे करियर में एक शतक भी नहीं बना सके
दुनिया टुडे । क्रिकेट में तीन अंको के आकंड़े का बेहद महत्व है. क्रिकेट के विस्तृत प्रारूप कहे जाने वाले टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजो द्वारा 100 और 200 रन का आकंड़ा छुना आम बात मानी जाती है क्यूकिं इसमें बल्लेबाजो ने 300 और 400 रन तक आकंड़ा पार किया है. लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में यह किसी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता है.
जब इस पठान ने खेली टी—20 की सबसे ताबड़तोड़ पारी क्रिस गेल और यूसुफ पठान हुऐ फेल 71 गेंदो में ठोके 214 रन लगाए 21 छक्के
शतक बनाना हर बल्लेबाज का सपना होता है क्यूकिं शतको की संख्या बल्लेबाज को प्रभावशाली बनाती है. लेकिन ऐसा जरूर नहीं की हर अच्छे बल्लेबाज की किस्मत में शतक हो. क्यूकिं आज हम जिन 5 दिग्गज बल्लेबाजो के बारे में बात कर रहें है , उन्होने अपनी बल्लेबाजी ने केवल रन बनाएं है बल्कि प्रभावित भी किया है. लेकिन फिर भी उनके नाम वनडे करियर में एक भी शतक दर्ज नहीं है.
क्रिकेट के इतिहास का सबसे सस्ता ओवर 25 साल से कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ पाया ये रिकॉर्ड
मिस्बाह उल हक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक की गिनती दिग्गज बल्लेबाजो में होती है. मिस्बाह ने अपना पहला मैच 2002 में न्यूजीलैण्ड के विरूद्ध तथा आखिरी मैच मार्च 2015 में आॅस्ट्रेलिया के विरूद्ध खेला था. उन्होने 162 वनडे मैचो में 43.40 की औसत से 5122 रन बनाये है. उन के नाम 42 अर्द्धशतक दर्ज है , लेकिन वह अपने करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके. इस तरह से मिस्बाह उल हक के नाम वनडे क्रिकेट का एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है वे वनडे क्रिकेट में बिना शतक लगाये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाल है . उनका उच्चतम स्कोर 96* रन है.
माइकल वॉन
पूर्व इंग्लिश कैप्टन माइकल वॉन के नाम टेस्ट क्रिकेट में जहां 18 अर्द्धशतक और 18 ही शतक दर्ज है. वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम एक भी शतक दर्ज नहीं है. माइकल वॉन ने मार्च 2001 से अप्रैल 2007 तक इंग्लैण्ड के लिए क्रिकेट खेला इस दौरान उन्होने 86 वनडे मैचो में 27.15 की औसत से 1982 रन बनाये. जिसमें उन्होने 16 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया. उनका उच्चतम स्कोर 90* रन है.

ग्राहम थोर्प
पूर्व कप्तान ग्राहम थोर्प की गिनती इंग्लैण्ड के सफल बल्लेबाजो में होती है. ग्राहम थोर्प के नाम 100 टेस्ट मैचो में 674 रन दर्ज है उन्होने 16 शतक और 39 अर्द्धशतक जमाये है . लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर नहीं रहा है. थोर्प के नाम 82 वनडे मैचो में 37.18 की औसत से 2380 रन दर्ज है. उन्होने 21 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन कभी भी 100 का आकंड़ा नहीं छु पाये. उनका सवार्धिक स्कोर 86 रन है.
ड्वेन स्मिथ
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ का नाम भी उन बल्लेबाजो में गिना जाता है. जिन्होने एकदिवसीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैच खेलेन के बावजूद शतक नहीं बनाया है. ड्वेन स्मिथ ने 105 वनडे मैचो में 1560 रन बनाये है , उनका बल्लेबाजी औसत भले ही 18.36 का हो लेकिन स्ट्राइक रेट 92 का है. स्मित के नाम 8 हाफ शतक है , उच्चतम स्कोर 97 रन है.
चमारा कांथा कपूगेदारा
श्रीलंका के मुख्य बल्लेबाजो में से एक कपूगेदारा के नाम 102 मैचो में 1624 रन दर्ज है . इस दौरान उन्होने 8 बार 50 व 50 से अधिक का स्कोर बनाया है. लेकिन कभी 100 का आंकड़ा नहीं छु पाये. उनका सवार्धिक स्कोर 95 रन है.

No comments