Header Ads

ये है आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज , लिस्ट में ये भारतीय बल्लेबाज है सबसे आगे



दुनिया टुडे : आइपीएल का अगामी सीजन अप्रैल से शूरू होने जा रहा है. आइपीएल के इस महाकुम्भ को लेकर क्रिकेट प्रेमियो में खासा उत्साह है. आइपीएल में बने सभी छोटे—बड़े , रोचक और अनोखे रिकॉर्ड को जानने के लिए क्रिकेट प्रेमी हमेशा उत्सुक रहते है.

आइपीएल की पहचान बिना बड़े शॉट के अधूरी है , इसकी सफलता का एक राज यह भी है की यहां दर्शको फुल एंटरटेनमेंट का डॉज मिलता है. आइपीएल के पूरे सीजन के दौरान जमकर छक्को की बरसात होती है और एक सीजन में औसतन 500 से 700 तक छक्के लग जाते है.

आइपीएल 2018 : जानिये किस टीम के नाम है सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

आइपीएल की शूरूआत 2008 में हुई थी और तब से अब तक 10 सीजन हो चुके है. आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजो में पहला नम्बर पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नम्बर आता है. जिनके नाम 101 मैच में 265 छक्के है , यानी की लगभग 5 छक्के प्रति दो मैच. आइपीएल के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले क्रिस गेल एकमात्र बल्लेबाज है , कोई दुसरा बल्लेबाज उनके आस पास भी नहीं है.

आइपीएल छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजो की बात करें तो पहले स्थान पर सुरेश रैना है जिन्होने 161 मैचो में 173 छक्के लगाएं है. रैना के बिल्कुल पीछे ही रोहित शर्मा 172 छक्के के साथ सूची में तीसरे नम्बर पर हैं. इसके बाद विराट कोहली और एमएस धौनी ऐसे भारतीय क्रिकेटर है जो आइपीएल में 150 से ज्यादा छक्के लगा चुके है . वैसे 150 छक्के लगाने वाले भारतीयो में जल्द ही यूसुफ पठान का नाम भी शामिल हो सकता है. यूसुफ पठान के नाम 149 मैचो में 146 छक्के दर्ज है.



आइपीएल में सर्वार्धिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियो के नाम नीचे दिये गये है —
बल्लेबाज   मैच / छक्के
क्रिस गेल 101 /265
सुरेश रैना   161 /173
रोहित शर्मा 159/172
डेविड वार्नर 114/160
विराट कोहली 149/160
एबी डिविलियर्स 129/156
एम एस धौनी 159/156
कीरेन पोलार्ड 123/147
यूसुफ पठान 149/146
यूवराज सिंह 123/142



No comments

Powered by Blogger.