वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन जब महज़ 54 रन ही टीम हो गई आॅलआउट
दुनिया टुडे : क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है. मैच का रूख कब और कहां बदल जाए कहना बेहद मुश्किल होता है. क्रिकेट की यहीं अनिश्चिताएं इसको और भी रोमांचकारी बनाती है. क्रिकेट की तारीख में देखेंगे तो कई ऐसे रिकॉर्ड जानने को मिलेंगे जिन्हे देखकर आप यहीं कहेंगे की सचमुच क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है.
सन 2000 तारीख 29 अक्टूबर यूएई का शारजाह क्रिकेट स्टेडियम , भारत और श्रीलंका की टीमें आमने सामने थी. मौका था कोकाकोला चैम्पियन ट्राफी का फाइनल मैच. डे—नाइट इस मुकाबले का टॉस श्रीलंका ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 299 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य टीम इंडिया के सामने रखा. श्रीलंका की तरफ से सनथ जयसूर्या ने अकेले ही 161 गेंदो पर 189 रन की पारी खेल डाली. इस पारी के दौरान उन्होने 21 चौके और 4 छक्के लगाए. जयसूर्या के अलावा अर्नाल्ड ने 52 रन की पारी खेली.
टीम इंडिया को जीत लिये चाहिए थे 300 गेंदो में 300 रन लेकिन सामने थी श्रीलंकाई टीम के दो महान गेंदबाजो की चुनौती. और फिर वहीं हुआ जिसका डर था. टीम इंडिया का पहला विकेट 8 रन के स्कोर पर सोरव गांगूली के रूप में गिरा और उसके बाद टीम इंडिया धीर—धीरे ताश के पत्तो की तरह ढेर हो गई. रोबिन सिंह 11 को छोड़कर कोई दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु पाया. श्रीलंका के तेज गेंदबाल चमिंडा वास ने 9.3 ओवर में महज 14 रन देकर 5 विकेट झटक डाले तो वही मुरलीधरन ने भी 6 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
इस तरह से मैच के साथ—साथ टीम इंडिया के हाथ से चैम्पियन ट्राफी का तो खिताब छिन ही गया. साथ ही दर्ज हो गया एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड. श्रीलंका के खिलाफ 54 रन पर आॅलआउट होने से पहले टीम इंडिया का सबसे कम वनडे क्रिकेट स्कोर 63 रन था जो 1981 में आॅस्ट्रेलिया के विरूद्ध बनाया था. वैसे अर्न्तराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड जिम्बावे के नाम है. जिम्बावे की टीम 2004 में श्रीलंका के खिलाफ महज 35 रन आॅल आउट हो गई थी.
वनडे मैच में भारत के 5 न्यूनतम स्कोर —
54 रन बनाम श्रीलंका, शारजाह 2000
63 रन बनाम आॅस्ट्रेलिया, सिडनी 1981
78 रन बनाम श्रीलंका, कानपुर 1986
79 रन बनाम पाकिस्तान, सियालकोट 1978
88 रन बनाम न्यूजीलैण्ड, डाम्बुला 2010
वनडे क्रिकेट के 5 न्यूनतम स्कोर —
35 रन जिम्बावे बनाम श्रीलंका, हरारे 2004
36 रन कनाडा बनाम श्रीलंका, पर्ल 2003
38 रन जिम्बावे बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2001
43 रन श्रीलंका बनाम द. अफ्रीका, पर्ल 2012
43 रन पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, केपटाउन 1978

No comments