ये है सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले विश्व के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पहले नम्बर पर है ये दिग्गज
दुनिया टुडे : क्रिकेट के रिकॉर्ड की जब भी बात आती है तो ज्यादातर सबसे अधिक रन , सबसे अधिक विकेट जैसे रिकॉर्ड की गिनती सबसे पहले होती है. लेकिन क्रिकेट के कई रिकॉर्ड ऐसे भी है जो अपने आप में बेहद अनूठे होते है लेकिन उन पर नजर कम ही जा पाती है.
क्रिकेट में मेडन ओवर का भी अपना महत्व होता है. मैच में गेंदाबाज के गेदबाजी विशलेषण में ओवर , विकेट और रन के साथ मेडन ओवर का विशलेषण किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते है की सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड किस गेंदबाज के नाम है. अगर नहीं तो चलिये आज बात करते है क्रिकेट के इतिहास के उन 5 गेंदबाजो के बारे में जिनके नाम सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड है.
मुथैया मुरली धरन , श्रीलंका
मुथैया मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज है. लेकिन क्या आप जानते है वह सिर्फ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज भी है. मुरली धरन ने कुल 1992 ओवर मेडन फेंके है , उनके नाम एकदिवसीय मैच में 198 तथा टेस्ट में 1794 ओवर मेडन फेंके है.
शेर्न वार्न, आॅस्ट्रेलिया
पूर्व आॅस्ट्रेलियाई कप्तान और लेग स्पिनर शेर्न वार्न ने अपने अंर्न्तराष्ट्रीय करियर में कुल 1871 ओवर फेंके है. जिनमें वनडे में 110 तथा टेस्ट में 1761 ओवर शामिल है.
ग्लैन मैक्ग्राथ, आॅस्ट्रेलिया
ग्लैन मेक्ग्राथ अपने समय के दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजो में से एक रहें है. ग्लैन मैक्ग्राथ ने 1749 ओवर मेंडन फेंके है. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 1470 तथा वनडे में 279 ओवर दर्ज है.
अनिल कुम्बले, भारत
जंबो के नाम से फेमस पूर्व भारतीय कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट चटकाने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज है. कुम्बले ने अपने करियर में 1685 ओवर मेडन फेंक है. जिसमें टेस्ट क्रिकेट में 1576 ओवर जबकि वनडे में 109 मेडेन ओवर डाले हैं.
शॉन पॉलाक, दक्षिण अफ्रीका
द. अफ्रीका के तेज गेंदबाज और आॅलराउंडर शॉन पोलाक अपने समय के बेहतरीन गेंदबाजो में शुमार रहें है. शॉन पोलाक सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजो में लिस्ट में भले ही पांचवे नम्बर पर हो , लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक मेडन ओवर फेकने वाले वे दुनिया के नम्बर गेंदबाज है. शॉन पोलाक ने एकदिवसीय मैचो में 313 ओवर मेडन फेंके है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 1222 मेडन ओवर दर्ज है. दोनो प्रारूपो में उनके नाम 1535 ओवर दर्ज है.

No comments