Header Ads

इस महान गेंदबाज के नाम दर्ज है टेस्ट और वनडे में दो—दो बार हैट्रिक लेने का विश्व रिकॉर्ड



दुनिया टुडे : वसीम अकरम की गिनती सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजो में होती है. उनके नाम टेस्ट मैचो में 414 और वनडे मैचो में 502 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 13 बार मैच आॅफ द मैच का खिताब हासिल करने का रिकॉर्ड है. इसके अलावा 8 वे नम्बर पर बैटिंग करते हुऐ सर्वार्धिक स्कोर 257 रन की नाबाद पारी भी खेल चुके है.

लेकिन इन सब के अलावा वसीम अकरम के नाम एक ऐसा अनूठा रिकॉर्ड है , जिसे तोड़ पाना किसी दुसरे गेंदबाज के लिए बेहद मुश्किल होगा. वसीम अकरम क्रिकेट के इतिहास के एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जिनके नाम टेस्ट और वनडे में डबल हैट्रिक का रिकॉर्ड है.या यूं कहें की अंर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हैट्रिक बनाने वाले वो दुनिया के इकलौते गेंदबाज है.

वसीम अकरम ने अपनी पहली हैट्रिक 14 अक्टूबर 1989 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह में पूरी की. इस मैच में उन्होने वेस्टइंडीज के जैफ डुज़ोन, मैल्कम मार्शल और कोर्टनी एम्बोस को लगातार आउट किया. इसके बाद दूसरी बार भी उन्होने हैट्रिक शारजाह के मैदान पर पूरी की. उन्होने 4 मई 1990 को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मर्व हॉग्स , कर्ल रॉकमैन और टेरी एल्डरमैन को आउट करके हैट्रिक पूरी की.

टेस्ट क्रिकेट में वसीम अकरम ने दोनो बार हैट्रिक श्रीलंका के विरूद्ध बनाई. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मार्च 1999 में खेली गई चार टेस्ट मैचो की सीरिज के तीसरे टेस्ट मैच में उन्होने श्रीलंका की दूसरी पारी में रमेश कालुविथरान , निरोशान बंडारातिलके , और प्रमोद्य विक्रमासिलके को लगातार आउट करके अपनी पहली टेस्ट हैट्रिक पूरी की. इसके नौ दिन बाद ही चौथे टेस्ट में अविष्का गुणावद्धने , चमिंडा वास और महेला जयवद्धने को आउट कर के दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा दोहराया.

वसीम अकरम के अलावा इंगलैण्ड के स्टूअर्ट ब्राड , जिमी मैथ्यूज़ और हग ट्रम्बल भी टेस्ट मैचो में दो हैट्रिक बना चुके है । 30 जुलाई 2011 को उन्होने भारत के धौनी , हरभजन और प्रवीण कुमार को आउट करके पहली हैट्रिक पूरी की । जबकि दूसरी बार उन्होने 20 जून 2014 को श्रीलंका के खिलाफ संगाकरा , चंढीमल और इरंगा को आउट करके की ।

 जिमी ने एक ही दिन एक ही मैच में द. अफ्रीका के विरूद्ध पहली पारी में क्रमस: रोनाल्ड ब्यूमॉट , सिड पैगलर और टॉमी वार्ड को आउट करके अपनी पहली हैट्रिक पूरी की थी । इसके बाद दूसरी पारी में उन्होने हार्बिक टेलर, रजेइ शैवार्ज और टॉमी वार्ड को पवैलियन भेजकर कीर्तिमान रच दिया । आॅस्ट्रेलिया के हग ट्रम्बल दो बार इंग्लैण्ड के विरूद्ध 1902 व 1904 में ऐसा कर चुके है । वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा तीन, चमिंडा वास और पाकिस्तान के सकलैन मुस्ताक दो—दो बार ये कारनामा कर चुके है।

No comments

Powered by Blogger.