युसूफ पठान को मिला इस देश की टीम की तरफ से खेलने का आॅफर , बीसीसीआई से मांगी अनुमति
विस्फोट बल्लेबाज युसूफ पठान लम्बे समय से टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहें है । पिछले ही दिनो युसूफ को घरेलू टीम बड़ौदरा से नज़र अंदाज कर दिया गया । लेकिन अब युसूफ पठान किसी दूसरे राज्य नहीं बल्कि दूसरे देश की टीम की तरफ से खेलते नज़र आयेंगे ।
वैसे आपको इसमें ज्यादा हैरान होने की कोई जरूरत नहीं है । दरअसल युसूफ पठान बांग्लादेश में आयोजित होने वाली ढाका प्रीमियर लीग में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा करके वह भारत की आने वाली 50 ओवर की घरेलु टूर्नामेंट और आईपीएल के अगामी सीजन के लिए अपनी तैयारी को पुख्ता करना चाहते हैं।
लेकिन ढाका प्रीमियर लीग में खेलने के लिए युसूफ पठान का रास्ता इतना भी साफ नहीं है । चूकीं वह ढाका प्रीमियर लीग के बाद इंडियन प्रीमियर लीग भी खेलना चाहते है इसके लिए उन्हे बीसीसीआई से एनओसी लेनी होगी । और हमेशा से ही बाहर के देशों की लीग में खेलने से भारतीय खिलाड़ियों को रोकती है।
वैसे युसूफ पठान पहले भी ढाका प्रीमियर लीग के लिए खेल चुके है । उनके अलावा मनोज तिवारी और उन्मुक्त चंद भी इस लीग में खेल चुके है।

No comments