भारत में विरोध के बीच तो पाकिस्तान में बिना किसी कट के रिलिज 'पद्मावत'
नई दिल्ली । फिल्म 'पद्मावत' लेकर देश भर में जगह जगह हिंसक विरोध प्रदर्शन किये जा रहें है । तो वहीं पाकिस्तान में फिल्म बिना किसी कट के रिलिज की जा रही है ।
पाकिस्तान के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स के अध्यक्ष मोबशीर हसन ने अपने ट्वीटर अकांउट पर फिल्म को पास करने की जानकारी दी । उन्होने लिखा की ''सीबीएफसी ने भारतीय कलाकारों वाली फीचर फिल्म पद्मावत के किसी भी दृश्य पर बिना कैंची चलाए यू सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में दिखाने की घोषणा की है''।
माना जा रहा था की मुस्लिम शासक अलाउद्दीन खिलजी को नकारात्मक छवि में पेश करने के कारण पाकिस्तान फिल्म के सीन्स पर कैंची चलाई जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ । वहीं दूसरी तरफ पंजाब की राजपूत महासभा ने फिल्म 'पद्मावत' का विरोध वापस ले लिया है ।

No comments