Header Ads

यूपी पुलिस में बंपर भर्तीयां , 22 जनवरी से करें आॅनलाइन आवेदन , ऐसे होगा फाइनल सेलेक्‍शन


पुलिस में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तीयो के लिये आवेदन 22 जनवरी से शूरू होने जा रहें है । बहुप्रतिक्षित सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया के लिये आवेदन का सिलसिला 22 फरवरी तक चलना है । इसमें 23520 नागरिक पुलिस के आरक्षी, 18 हजार पीएसी आरक्षी की सीधी भर्ती और 480 पद पर कुशल खिलाड़ी कोटे से नागरिक पुलिस के आरक्षी की भर्ती होनी है।

योग्यता : इस भर्ती के लिये आवेदन आॅनलाइन स्वीकार किये जायेंगे । इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास अभ्यर्थी इसके पात्र होंगे । इसके लिये आयु सीमा 18 से 22 साल रखी गई है । आयु की गणना 1 जुलाई 2018 से होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्य‌र्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सेलेबस : इस परीक्षा में 300 नम्बर की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरूचि एवं तार्किक क्षमता के प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग का प्राविधान भी किया गया है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थीयो को शारिरिक दक्षता से गुज़रना होगा । इसके लिये पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी ।

 चयन संबंधी अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ देखें ।

No comments

Powered by Blogger.