Header Ads

शाकिब उल हसन के आॅलराउंडर प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने श्रीलंका को धोया

file


ढाका । सदाबहार आॅलरांउडर शाकिब उल हसन के शानदार प्रदर्शन 67 रन और तीन विकेट के दम पर बांग्लादेश ने श्रीलंका को 163 रनो के बड़े अंतर से हरा दिया है । शुक्रवार (19 जनवरी) को शेर-ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 302 रनो का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया । जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 157 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गई ।

बांग्लादेश की तरफ से तमीम ने 84 , शाकिब ने 67 और रहीम ने 62 रन की उपयोगी पारी खेली । श्रीलंका के लिये थिसारा परेरा ने तीन विकेट लिए इसके अलावा, नुवान प्रदीप ने दो   धनंजय और गुणारत्ने ने एक-एक विकेट लिया ।

श्रीलंका की तरफ से ​तिषारा परेरा ने सर्वाधिक 29 और चांदीमल ने 28 रनो की पारी खेली । इस पारी में बांग्लादेश के लिये शाकिब ने तीन जबकि मूर्तजा और रूबेल ने दो — दो विकेट हासिल किये ।

रनो के अंतर के लिहाज़ से यह बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत है । इससे पहले उसने विंडीज को 2012 में 160 रनो के अंतर से शिकस्त दी थी । बेहतरीन प्रदर्शन के लिये शाकिब को मैन आॅफ द मैच दिया गया ।

No comments

Powered by Blogger.