आतंकवाद और गरीबी को हराकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले कश्मीर के मंजूर डार बने आइपीएल का हिस्सा
श्रीनगर । जूनुन, मेहनत और हौंसला आइपीएल के आगामी संस्करण के लिए किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा बने कश्मीर के मंजूर डार कश्मीर के युवाऔ के लिए मिसाल है । कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित इलाके बांडीपोरा में रहने वाले मंजूर डार को किग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 लाख के बेस प्राइस पर टीम में चुना है ।
बांडीपारो जिले के सोनावरी इलाके में रहने वाले मंजूर आर्थिक तंगी के चलते प्राइवेट सिक्यॉरिटी गार्ड का काम करते है । वह दिन में क्रिकेट की प्रैक्टिस करते है व रात को सिक्यॉरिटी गार्ड की नौकरी । घाटी के लोगो के बीच मंजूर पांडव के नाम से भी जाने जाते है ।
घाटी के हालात परिवार की मुफलिसी और दिन रात की मेहनत के बावजूद मंजूर ने न तो हौंसला हारा और न ही क्रिकेट के प्रति उनका जुनून कम हुआ । आइपीएल का हिस्सा बनने के बाद मंजूर ने अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की मैं राज्यवासियो दुआओं से आइपीएल में जगह बनाने में कामयाब रहा हूं । मेरी कोशिश अच्छा प्रदर्शन करने की होगी ।

No comments