तीसरे टी—20 में न्यूजीलैण्ड को हराकर पाकिस्तान ने सीरिज जीती , टी—20 रैकिंग में पहले पायदान पर जमाया कब्जा

माउंट मानगौनुई (न्यूजीलैंड) : पाकिस्तान ने तीसरे टी—20 मैच में न्यूजीलैंड को 18 रनो से शिकस्त देकर तीन मैचो की सीरिज 2—1 से अपने नाम कर ली । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ पाकिस्तान ने 181 रन का चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखा , जिसके जवाब में न्यूजीलैण्ड की टीम 6 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी ।
पाकिस्तान की तरफ से फखर ज़मान ने सवार्धिक 46 रनो की पारी खेली । जबकि सरफराज ने 29 व उमर अमीन ने 29 रन बनाऐं । न्यूजीलैण्ड के लिए मार्टिन गुप्टिल ने 59 , रास टेलर 25 और मिचेल सेंटर ने 24 रनो का योगदान दिया ।
टी—20 रैकिंग में पाकिस्तान की बादशाहत
पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड को हटाकर ही पहला स्थान हासिल किया है । 126 रेटिंग के साथ अब पाकिस्तान टी—20 की नम्बर 1 टीम बन गई है । वहीं 123 अंक के साथ अब न्यूजीलैण्ड दूसरे नम्बर पर आ गया है । जबकि टीम इंडिया 121 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है ।
No comments