टाइगर जिंदा है ने तीसरे दिन की बम्पर कमाई किया सौ करोड़ का आंकड़ा पार
अली अब्बास ज़फर निर्देशित सलमान खान — कैट्रीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर जिंदा है ने तीसरे दिन भी अपनी ताबड़तोड़ कमाई जारी रखी है । सूत्रो के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 44 करोड़ का बिजनेस किया है । फिल्म ने पहले दो दिनो में क्रमस: 34 और 35 करोड़ की कमाई कर चुकी है वहीं फिल्म ने तीसरे दिन 44 करोड़ की कमाई कर सौ करोड़ का आंकड़ा छु लिया है । फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 113 करोड़ की कमाई की । चूकिं सोमवार को मैरी क्रिसमस की छुट्टी है , इस्लिये उम्मीद है की फिल्म सोमवार के दिन भी बढिया कमाई कर सकती है ।
फिल्म के टिकटो की बुकिंग अभी तक चालू है । फिल्म जल्दी ही 200 करोड़ का आकंड़ा छु लेगी । फिल्म को लेकर फिल्मी पंडितो की माने तो टाइगर जिंदा है जल्द ही 300 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बना सकती है । यह इस साल की 9वी बॉलीवुड फिल्म है जिसने सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है ।
इस साल सौ करोड़ की कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में
1. रईस 139 करोड़
2. काबिल 124 करोड़
3. बद्रीनाथ की दुल्हनियां 116 करोड़
4. जॉली एलएलबी 117 करोड़
5. ट्यूबलाइट 121 करोड़
6. टॉयलेट एक प्रेम कथा 134 करोड़
7. जुड़वा 137 करोड़
8. गोलमाल 201 करोड़
9. टाइगर जिंदा है 106 करोड़ जारी

No comments