Header Ads

बाबर आज़म ने खेली क्रिकेट की सबसे तूफानी पारी मात्र 26 गेंदो पर ही जमा डाला शतक लगाऐ 7 चौके और 11 छक्के




  • शाहजेब हयात 

आधुनिक क्रिकेट का यह दौर बल्लेबाजो का दौर कहा जाये तो बिल्कुल गलत नहीं होगा । फटाफट क्रिकेट के आगमन के बाद बल्लेबाज लगातार नित नये रिकॉर्ड बना रहें है । बीते शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये टी—20 मैच में बल्लेबाज गेंदबाजो पर पूरी तरह से हावी रहें । मैच में रोहित शर्मा ने टी—20 के सबसे तेज शतक की बराबरी करते हुऐ मात्र 35 गेंदो पर ही सौ रन बना डाले । तो वहीं अब पाकिस्तान के बाबर आज़म ने मात्र 26 गेंदो पर शतक जमाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया ।

पाकिस्तान में शाहिद आफरीदी फाउडेंशन के लिये खेले जा रहे टूर्नामेंट के एक टी—10 मुकाबले में बाबर आजम ने 11 छक्को और 7 चौको की मद्द से मात्र 26 गेंदो पर शतक बनाकर इतिहास रच दिया । इसी मुकाबले में टीम रेड के लिये खेलते हुऐ  शोएब मलिक ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुऐ 20 गेंदो पर 84 रनो की पारी खेली । उन्होने बाबर आजम के एक ही ओवर में छह छक्के जड़ डाले । वही फखर जमान ने 23 गेंदो पर 76 रन बनाऐं ।

शोएब मलिक की अगुवाई वाली टीम ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 10 ओवर में 201 रन बनाऐं । लेकिन बाबर आजम की ताबड़तोड़ पारी के दम पर टीम रेड ने लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया ।

No comments

Powered by Blogger.