बेहतरीन अदाकारी का नमूना इरफान खान की ये 5 फिल्में दिल छु लेंगी
इरफान खान बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर गिने जाते है , बीते कुछ सालो में उन्होने अलग अलग किरदारो में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है । 7 जनवरी 1967 को जयपुर, राजस्थान में जन्में इरफान खान वर्तमान में केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक पहचाने जाते है । वे हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मो में काम कर चुके है । इरफान खान ने बॉलीवुड में शूरूआत फिल्म बॉम्बे सलाम 1988 से की थी तब से अब तक वो लगभग 35 फिल्मो में काम कर चुके है । इस दौरान उन्होने कई हिट फिल्में भी दी है ।
हिन्दी मीडियम
इसी साल रिलिज हुई फिल्म हिन्दी मीडियम की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिसने खुद रीजनल बोर्ड से पढ़ाई की है लेकिन वो अपने बच्चों को कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाना चाहता है । फिल्म इरफान खान के अपोजिट सबा कमर है । 23 करोड़ की लगात से बनी इस फिल्म ने रिकॉर्ड 102 करोड़ का बिजनेस किया था ।
द लंच बॉक्स
ये कहानी है दो अजनबियों की फिल्म में दिखाया गया है की किस तरह एक युवा महिला और रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़ा एक व्यक्ति 'लंच बॉक्स' के जरिए एक दूसरे को जान पाते हैं और प्यार कर बैठते हैं । फिल्म में इरफान के अपोजिट निमरत कौर ने काम किया है ।
बिल्लू बार्बर
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म बिल्लू बार्बर की कहानी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति बिल्लू की है जो नाई की दुकान चलाकर अपना गुजारा कर रहा है । लेकिन एक दिन उसके गांव में फिल्म की शूटिंग करने वाले आते है , और फिर उसकी जिंदगी में उथल — पुथल शूरू हो जाती है । क्यूकिं फिल्म का हीरो साहिर खान बिल्लू का बचपन का दोस्त है। फिल्म में इरफान के अलावा शाहरूख खान और लारा दत्ता ने काम किया है ।
पान सिंह तोमर
इस फिल्म में इरफान खान ने एथलिस्ट पान सिंह तोमर का किरदार निभाया है । जो गरीबी के कारण फौज में भर्ती होता है, भूख मिटाने के लिए रेस के ट्रैक पर दौड़ता है, देश के लिए मेडल जीतता है, लेकिन फिर अचानक बंदूक उठाकर डाकू बन जाता है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर अधारित है।
मकबूल
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म मकबूल की कहानी शेक्सपियर के मशहूर नाटक 'मेकबेथ' पर आधारित है । फिल्म में इरफान खान ने मकबूल नामक व्यक्ति का किरदार निभाया है फिल्म में उनके अपोजिट तब्बू है।

No comments