हर दिल अजीज फिल्म अभिनेता गोविंदा हुऐ 54 साल के , जानिये उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें
बॉलीवुड अभिनेता हर दिल अजीज गोविंदा आज 21 दिसम्बर को 54 बरस के हो गये है । हीरो0 नम्बर 1 कहे जाने वाले गोविंदा का नाम उन एक्टर में शुमार है जिन्होने अपने दम न केवल बॉलीवुड में काम पाया बल्कि एक मुकाम भी हासिल किया है । गोविंदा ने 1986 में फिल्म इल्ज़ाम से डेब्यू किया था उस वक्त उन्होने कई बेहतरीन एक्शन फिल्में दी । लेकिन 90 के दशक में आते आते उनकी पहचान रोमांटिक कॉमेडी एक्टर के तौर पर होने लगी । वे अब तक 150 से भी ज्यादा फिल्मो में काम कर चुके है ।
उनके जन्मदिन पर बात करते है उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे में —
गोविंदा का असली नाम गोविंद अरूण अहूजा है । मगर न्यूमरोलॉजी में विश्वास के चलते उन्होंने अपने नाम गोविंद से गोविंदा कर लिया।
21 दिसम्बर 1963 को जन्मे गोविंदा के पिता अरूण कुमार आहुजा थे इनकी मां माता निर्मला आहुजा अभिनेत्री और गायिका भी थीं।
फिल्म में नुकसान होने के बाद, गोविंदा के पिता बीमार रहने लगे और कार्टर रोड के बंगले से उनके परिवार को विरार जाकर रहना पड़ा जहां गोविंदा का जन्म हुआ।
गोविंदा अपने 6 भाइ बहनो में सबसे छोटे है । इनका प्यार का नाम ची है ।
गोविंदा की पहली फिल्म इल्जाम थी , जो की 1986 में प्रदर्शित हुई ।
गोविंदा अब तक छोटी बड़ी कुल मिलाकर लगभग 170 फिल्में में अभिनय कर चुके है।
गोविंदा का पहला जॉब एक खाद का विज्ञापन था। फिल्मों में उनका पहला मुख्य रोल उनके अंकल आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म में था।
गोविंदा अब तक बारह बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित हो चुके हैं। वह एक स्पेशल फिल्मफेयर, बेस्ट कॉमेडियन केटेगरी में एक फिल्मफेयर और चार ज़ी सिने अवार्ड जीत चुके हैं।
गोविंदा अपनी फिल्मो में दोहरी भूमिका के लिये खासे पहचाने गये । वे आंखे , अनाड़ी नम्बर 1 , चॉकलेट , साजन चले ससुराल जैसी फिल्मो में दोहरी भूमिका निभा चुके है । फिल्म हद कर दी आपने में तो उन्होने 6 रोल किये थे ।
अभिनेता कादर खान के साथ गोविंदा 41 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो शक्ति कपूर, और कादर खान दोनो के साथ एक साथ 22 फिल्में कर चुके हैं।उन्हाने अकेले शक्ति कपूर के साथ 42 फिल्में की है ।
गोविंदा एक्टर के अलावा राजनेता भी रहे है । वे काग्रेस पार्टी से सांसद चुने जा चुके है ।
गोविंदा की ज्यादातर फिल्मो में राजा और नम्बर वन शब्द का इस्तेमाल हुआ है । जैसे राजा बाबू , और कुली नम्बर 1 ।
गोविंदा ने डायरेक्टर डेविड धवन के साथ सबसे ज्यादा फिल्मो में काम किया है । ताकतवर स्वर्ग, शोला और शबनम, कुली नंबर 1, राजा बाबू, साजन चले ससुराल, बनारसी बाबू, दीवाना मस्ताना, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जायेगी और आंखें समेत लगभग 18 फिल्मो में काम किया है ।

No comments