Header Ads

जिस नवाज का कभी रामलीला में काम करने पर विरोध किया गया , वही निभायेंगे बालासाहेब ठाकरे का किरदार



शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहब ठाकरे की बायोपिक फिल्म ठाकरे का टीज़र रिलिज हो गया है । फिल्म में बाल ठाकरे का किरदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभा रहें है । बता दें की  नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पिछले साल स्थानीय शिवसेना के लोगों ने रामलीला में काम करने का विरोध किया था ।

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के बुढाना के रहने वाले नवाज़ पिछले साल वहाँ की रामलीला में मारीच का किरदार निभाने वाले थे । लेकिन स्थानीय शिवसेना के लोगो ने उनका विरोध किया था । रामलीला आयोजकों के मुताबिक़ शिवसेना के लोगों ने कहा कि वो मुसलमान हैं उन्हें रामलीला से बहार किया जाएं ।

उस वक्त नवाजुद्दीन ने ट्वीटर पर रामलीला को लेकर अपनी तैयारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था की  ''मेरा बचपन का सपना पूरा नहीं हो पाया लेकिन अगले साल मैं पक्का रामलीला में शिरकत करूंगा.'' ।


बता दें की बालासाहब ठाकरे की बायोपिक फिल्म  23 जनवरी 2019 को उनके जन्म दिन पर रिलिज होनी है । फिल्म का निर्माण पार्टी के नेता और प्रवक्ता संजय राउत कर रहें है । फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अभिजीत पांसे को दिया गया है । फिल्म के टीजर को लेकर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने ट्वीटर पर लिखा  ''देश के असली किंग का किरदार स्क्रीन पर निभाना गर्व और सम्मान की बात है.'' । फ़िल्म का टीज़र अमिताभ बच्चन ने रिलीज़ किया है ।

No comments

Powered by Blogger.