Header Ads

टीवी शो में बोले जिग्नेश, ‘मोदी बूढ़े हो गए हैं रिटायरमेंट लेकर हिमालय पर चले जायें .....’



नई दिल्ली :  गुजरात चुनाव के बाद नेताऔ के विवादित बयान जारी है । दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीखी टिप्पणी की है । दो दिन पहले ही गुजरात की वडगाम विधानसभा सीट से  विधायक बने दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ।

न्यूज़ चैनल आज तक एक लाइव शो में उन्होने गुजरात चुनाव में कम सीटे मिलने पर भाजपा व मोदी पर तंज कसते हुऐ पीएम मोदी को राजनीति से संन्यास लेने का भी सुझाव दिया । उन्होने कहा की  मोदी अब बूढ़े हो गये हैं वे रिटायरमेंट लेकर हिमालय पर चले जायें और वहीं अपनी हड्डियां गलायें।

जिग्नेश ने कहा कि मोदी बोरिंग हो गये हैं, अब हमारा वक्त है,  युवा राजनीति करेगा। जिग्नेश की ये बातें सुनकर एंकर ने सवाल किया कि मोदी बोरिंग और इंट्रेस्टिंग ? इस पर जिग्नेश ने कहा कि जी हां मोदी बोरिंग हैं, और मैं इंट्रेस्टिंग और दिलचस्प हूं। उन्होंने इस शो में एक शेर भी सुनाया कि –

कोई मेरे दिल से पूछे तेरे तीर ए निमकश को
वो खलिश कहां से होती जो जिगर के पार होता।

गुजरात में बीजेपी कम सीटो को लेकर उन्होने कहा की मोदी और अमित शाह 150 सीटें जीतने का दावा कर रहें थे लेकिन उनका घमंड टूट गया । और 2019 में भी यही होगा । इस शो में जिग्नेश मेवाणी के अलावा नवनिर्वाचित विधायक अल्पेश ठाकोर , और हार्दिक पटेल भी मौजूद थे । 

No comments

Powered by Blogger.