अभिनेता प्रकाश राज ने पीएम मोदी को दी बंधाई पूछा .... क्या आप इस जीत से सच मुच में खुश हैं।
नई दिल्ली : दक्षिण के फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने पीएम मोदी और भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा है । गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजो को लेकर उन्होने अपने ट्वीटर हैंडल पर पीएम मोदी को गुजरात चुनाव जीतने की बधाई देते हुए लिखा है कि डियर मोदी आपको जीत मुबारक हो लेकिन क्या आप इस जीत से सच मुच में खुश हैं।
इसके साथ ही उन्होने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने सवाल किया है कि गुजरात के ग्रामीण और किसानों की आवाज आपने सुनीं ? प्रकाश राज ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जीती गईं 99 सीटों को लेकर पीएम मोदी पर तंज किया है। उन्होंने सवाल किया है कि कहां गया 150 सीट जीतने का दावा।
प्रकाश राज ने लिखा है कि क्या आपको अपने विकास का सूपड़ा साफ नहीं करना चाहिये था। उन्होंने सवाल किया कि क्या आप सोचेंगे कि विभाजनकारी राजनीति काम नहीं आई। उन्होंने कहा कि क्या आप सोचेंगे कि हमारे देश में पाकिस्तान से भी बड़े मुद्दे ग्रामीण भारत के हैं, क्या आप उनकी तरफ ध्यान देंगे।


No comments