Header Ads

बॉलीवुड फिल्मो से जुड़ी ये बेहद दिचलस्प बातें जिन्हे नहीं जानतें होंगे आप


बॉलीवुड की बेहद मज़ेदार बातें जिन्हे बिल्कुल भी नहीं जानते होंगे आप

बॉलीवुड फिल्मो को लेकर दीवानगी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशो तक है । कुछ लोग तो फिल्मो के इस हद तक दीवाने है की फिल्मो से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और किस्सो पर नजर रखते है । चलिये आज हम ऐसे हम बॉलीवुड की फिल्मा से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक और मजेदार बातों के बारे में बताने जा रहें है जिन्हे आज तक आपने नहीं सुना होगा ।

जब बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रर्स नजर आई विलेन के किरदार में

#1 फिल्म गोलमाल तो सभी ने देखी ही होगी । इस फिल्म के अब तक चार भाग रिलिज हो चुके है । यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसके सबसे ज्यादा भाग अब तक रिलिज हो चुके है । लेकिन क्या आप जानते है इस फिल्म के किरदार के नाम फिल्म के नाम से ही जुड़े है जैसे, गो– गोपाल, ल- लक्ष्मण, मा– माधव, ल– लकी। क्यूं है ना ये बेहद दिलचस्प बात है जिसका पता शायद अभी तक किसी भी गोलमाल के फैन को पता नहीं होगा।

#2 सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' तो आप सभी लोगों ने देखी ही होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं करीना कपूर उस फिल्म में जब छाया के तौर पर सलमान से बात करती हैं तो वह  आवाज़ किस अदाकारा की है । दरअसल वह आवाज़ और किसी की नहीं बल्कि उन्हीं की बहन 'करिश्मा कपूर' की है।

#3 1995 में रिलिज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगें के लिये निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने पहले सैफ अली खान को लेना चाहते थे । लेकिन सैफ उस समय किसी दुसरी फिल्म में व्यस्त थे , उसके बाद फिल्म के लिये टॉम क्रूज के नाम पर भी विचार किया गया था ।

#4 फिल्म अमर अकबर एंथोनी का एक गाना हमको तुमसे हो गया है प्यार ...। बॉलीवुड का एकमात्र ऐसा गीत है जिसे तीन बड़े सिंगर मो0 रफी , मुकेश और किशोर कुमार ने अव़ाज दी है ।

#5 जॉली एल.एल.बी.' फिल्म ने भी देश भर में खूब तारीफें बटोरीं। हालांकि इस फिल्म में अरशद वारसी ने जो किरदार निभाया है, उसके लिए पहले शाहरुख़ खान को पसंद किया गया था। परन्तु वह उस समय 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण यह फिल्म नहीं कर सके थे । 

No comments

Powered by Blogger.