Header Ads

हिमाचल में हार के बाद देश के अब सिर्फ 4 राज्यो में सिमट कर रह गई कांग्रेस की सरकार



गुजरात और हिमाचल के विस चुनाव के नतीजे घोषित हो गये है । दोनो ही राज्यो में बीजेपी प्रचंंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही है । हिमाचल प्रदेश में का्ंग्रेस के हाथो से सत्ता छीनकर बीजेपी अब 19 राज्यों में अपनी सत्ता को बनाये रखने में कामयाब हो गई है ।

बीते साढ़े तीन सालों में बीजेपी केंद्र समेत कई राज्यों में कांग्रेस से सत्ता छीन चुकी है। बीजेपी लगातार देश की सबसे बड़ी पार्टी बनती जा रही है। बीजेपी ने गुजरात-हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी करके एक और बढ़त बनाई है । मौजूदा दौर में बीजेपी  अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गुजरात में बीजेपी अपने दम पर सत्ता में है।

जबकि बिहार, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और नागालैंड इन पांच राज्यों में गठबंधन की सरकार है। उधर हिमाचल की हार के साथ कांग्रेस के पास सिर्फ चार राज्य बचे हैं।  इनमें कर्नाटक , पंजाब , मेघालय और मिजोरम शामिल है ।

No comments

Powered by Blogger.