बॉलीवुड के बादशाह ने फिर दिखाई दरियादिली पंजाब के इस खिलाड़ी की 5 लाख रूपये की मद्द
बॉलीवुड के बादशाह खान कहे जाने वाले शाहरूख अक्सर अपनी दरिया दिली के के लिये चर्चा में रहते है । ऐसा ही मामला एक बार फिर चर्चा में आया है । इस बार मामला है आर्थिक तंगी से गुज़र रहे एक भारतीय खिलाड़ी की मद्द का ।
शाहरूख खान ने पंजाब के मुक्केबाज कौर सिंह की मद्द की है । दरअसल कौर सिंह हार्ट की बीमारी के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहें थे । शाहरूख खान ने अपने केकेआर फांउडेशन के जरिये कौर सिंह की 5 लाख रूपये से आर्थिक मद्द की है । शाहरूख खान का कहना है की खिलाड़ी हमारे देश का अभिमान होते है और समाज के रूप में उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है ।
शाहरूख के अलावा भारतीय मुक्केबाजी संघ ने भी इस खिलाड़ी की 1 लाख रूपये से मद्द की है । इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी कौर सिंह की 2 लाख रूपए की मद्द की घोषणा की थी । कौर सिंह 1982 के एशियाई खेलो में स्वर्ण पदक जीत चुके है ।

No comments